फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   education

एलएलबी के 243 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी

Tue, 28 Jan 2020 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
education
आरपी डिग्री कालेज कमालगंज में एलएलबी परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सीएसजेएम विश्वविद्यालय कानपुर की एलएलबी व बीए एलएलबी परीक्षाएं मंगलवार को जिले के तीन केंद्रों पर दो पालियों में शुरू हुईं। दोनों पालियों में पंजीकृत 1754 छात्रों में 1511 ने ही परीक्षा दी, 243 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

सुबह की पाली में प्रथम सेमेस्टर व आठवें सेमेस्टर का पेपर हुआ। सबसे अधिक परीक्षार्थी प्रथम सेमेस्टर के थे। डीएन कालेज फतेहगढ़ में केवल एलएलबी का पेपर था। 213 परीक्षार्थियों में 184 ने परीक्षा दी, 29 छात्र अनुपस्थित हो गए। आरपी डिग्री कालेज कमालगंज में एलएलबी के 381 छात्रों में 284 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं बीए एलएलबी के 95 छात्रों में 66 ने पेपर दिया। गिरिजा देवी डिग्री कालेज सकवाई में 648 छात्रों में 574 परीक्षा में शामिल हुए। बीए एलएलबी में यहां 108 में 97 छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

पहली पाली में कुल 1449 छात्रों में 1209 ने परीक्षा दी, 240 गैरहाजिर हो गए। दूसरी पाली में डीएन कालेज में सभी 70, आरपी कालेज में 126 में 124 व गिरिजा देवी में 109 में 108 ने परीक्षा दी। डीएन कालेज में वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ. मुकेश राठौर, आरपी कालेज में डॉ. बलवीर सिंह व गिरिजा देवी कालेज केंद्र पर ज्योति कुशवाहा के नेतृत्व में छात्रों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही दिन पकड़े गए दो नकलची
कमालगंज। एलएलबी परीक्षा के पहले ही दिन आरपी डिग्री कालेज कमालगंज केंद्र पर नकलची पकड़ लिया गया। एलएलबी बैक पेपर की परीक्षा दे रहे छात्र के पास से नकल के दो मुद्रित पन्ने बरामद हुए। आरपी डिग्री कालेज कमालगंज केंद्र के गेट पर वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष के नेतृत्व में तलाशी के बाद छात्रों को प्रवेश दिया गया।

बाद में आंतरिक सचल दल ने परीक्षा कक्षों में तलाशी अभियान चलाया। कक्ष संख्या 17 में जय सिंह ला कालेज सकवाई के एक छात्र के पास दो मुद्रित पन्ने बरामद किए गए। डॉ. बलवीर सिंह, डॉ. एसआर सिंह, डॉ. एपी चौरसिया, डॉ. कन्हैया माहौर, डॉ केके सिंह, डॉ. वेदराम व रामेश्वर दयाल आंतरिक सचल दल में शामिल रहे। दोनों मुद्रित पन्ने व उत्तर पुस्तिका सील कर विश्वविद्यालय भेज दी गई। उधर, डीएन कालेज परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली में कक्ष 10 में एक नकलची छात्र नकल के पांच पन्नों के साथ पकड़ा गया। आंतरिक सचल दल ने सामग्री बरामद कर अनुचित साधन प्रयोग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed