फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   education

परीक्षा केंद्रों पर दो दिन में वायस रिकार्ड समेत सीसीटीवी कैमरा लगवाने के आदेश

Wed, 27 Nov 2019 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
education
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन कराने की तैयारियां शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य को दो दिन में वायस रिकार्ड समेत सीसीटीवी कैमरा लगवाने के आदेश दिए हैं। 30 नवंबर को इसकी रिपोर्ट कार्यालय में प्रधानाचार्य को उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 कराने के लिए जिले में 63 परीक्षा केंद्रों की माध्यमिक शिक्षा परिषद से सूची आई है। इसमें आपत्तियां ली गई थीं। जिनका निस्तारण जिलाधिकारी की बैठक में होकर परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल की जाएगी। इसमें प्रस्तावित सूची से विद्यालय के नाम कट सकते और नए विद्यालयों के नाम जुड़ भी सकते हैं।
विज्ञापन

अगर सूची से किसी भी परीक्षा केंद्र का नाम नहीं हटाया गया तो इसका ध्यान रखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य को सीसीटीवी कैमरा वायस रिकार्ड के साथ लगवाने के आदेश दिए हैं। इसमें कहा कि प्रत्येक कक्ष में दो-दो सीसीटीवी कैमरा 29 नवंबर तक लगवा दिए जाए। इसका प्रमाण पत्र 30 नवंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed