फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Education department employee dies due to car collision

Farrukhabad News: कार की टक्कर से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत

Fri, 06 Oct 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Education department employee dies due to car collision
नवाबगंज। कार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने चालक सहित कार में सवार महिला को पकड़ लिया। महिला को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सिरमौरा बांगर निवासी कौशलेंद्र सिंह(37) बेसिक शिक्षा विभाग नवाबगंज बीआरसी में चतुर्थ श्रैणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को कौशलेंद्र बाइक से बीआरसी से गांव वापस जा रहे थे। गांव के बाहर मुख्य सड़क पर पहुंचे, तभी फर्रुखाबाद की ओर से आ रही कार ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इसमें कौशलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने कार को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार को कब्जे में लेकर चालक व उसमें सवार महिला को पकड़ कर थाने ले आए। पुलिस ने महिला को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल कौशलेंद्र को सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने कौशलेंद्र को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। कौशलेंद्र का लोहिया में उपचार हुआ। शाम को हालत बिगड़ने पर परिजन उसको एक नर्सिंग होम में ले गए। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन बेहाल हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी पूजा देवी, भाई अनूप कुमार सहित अन्य परिजनाें का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed