{"_id":"5ea078458ebc3e903c17d899","slug":"education-by-e-pethshala-of-prerna-farrukhabad-news-knp5565348131","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित)मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला से बच्चे पाएं शिक्षा, ग्रामीणों को करो जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित)मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला से बच्चे पाएं शिक्षा, ग्रामीणों को करो जागरूक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लॉकडाउन में विद्यालय बंद चल रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा के लिए मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला 18 अप्रैल से शुरू हुई है। इसके तहत आकाशवाणी व दूरदर्शन पर आधे-आधे घंटे की शैक्षणिक पाठशाला का प्रसारण हो रहा है। निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रसारण को सभी अभिभावक बच्चों को दिखाएं। बीएसए ने इस ई-पाठशाला की जानकारी ग्रामीणों को दिए जाने के निर्देश बीईओ, एआरपी और शिक्षकों को दिए हैं।
बीएसए लालजी यादव ने बताया कि लॉकडाउन होने से विद्यालय बंद है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को पढ़ाने के लिए दूरदर्शन व आकाशवाणी से शैक्षणिक कार्यक्रम 18 अप्रैल से शुरू हुए हैं। डीडी (यूपी) पर रोजाना दिन में 11.30 बजे से आधे घंटे और आकाशवाणी के प्राइमरी चैनल पर रोजाना 11 बजे प्रसारित हो रहा है। न्यूज ऑन एरिया एप पर भी इस ई-पाठशाला का प्रसारण सुना जा सकता है। इस ई-पाठशाला की ग्रामीणों को अभी जानकारी नहीं है।
इस कारण बुधवार को बीईओ के साथ बैठक की गई। इसमें कहा गया कि एआरपी और शिक्षकों के माध्यम से ग्रामीणों को आकाशवाणी व दूरदर्शन पर आने वाले शैक्षणिक प्रसारण को बच्चों को दिखवाने और पढ़ाई करवाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।