{"_id":"654a81d4c9efeaa9df0e5aa2","slug":"edible-oil-worth-rs-131-lakh-seized-on-suspicion-of-adulteration-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-4853-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मिलावट के शक में 1.31 लाख का खाद्य तेल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मिलावट के शक में 1.31 लाख का खाद्य तेल सीज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा। इस दौरान मिलावट के शक में 1.31 लाख का खाद्य तेल सीज किया गया। टीम ने आठ नमूने भी लिए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय टीम के साथ कायमगंज पहुंचे। उन्होंने घसिया चिलौली स्थित आशा गुप्ता की फर्म से एक लाख 8 हजार रुपये का 896 किलो खाद्य तेल व 23400 रुपये कीमत का 195 किलो सरसों का तेल मिलावट के शक में सीज कर दिया। बांस मंडी में मोहल्ला पाठक निवासी धर्मेंद्र कुमार की 1190 रुपये कीमत का 9.100 किलो चिली सॉस सीज किया गया। इनके नमूने भी लिए गए। पुरानी गल्ला मंडी में मोहल्ला गांजा-भांग गली निवासी प्रदीप चौहान की दुकान से खाद्य पदार्थ कुकिंग का नमूना, पटवन गली निवासी श्याम किशोर की दुकान से पैक्ड नारियल बर्फी, तहसील रोड स्थित मोहल्ला काजम खां निवासी राहुल के श्योराज मिष्ठान भंडार से काजू बर्फी, चौक पुरानी गल्ला मंडी में महेंद्र चंद्र की दुकान से बेसन व बजरिया रामलाल में अजय मिश्रा की दुकान से छेना का नमूना लिया गया। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, डॉ.शैलेंद्र रावत, विमल कुमार व आशीष कुमार वर्मा मौजूद रहे।