फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eclipse of software on fitness of commercial vehicles

कमर्शियल वाहनों की फिटनेस पर लगा सॉफ्टवेयर का ग्रहण

Sat, 21 Sep 2019 07:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
Eclipse of software on fitness of commercial vehicles
सॉफ्टवेयर में दिक्कत आने से कामर्शियल वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र पर एक सप्ताह से ब्रेक लग गया है। सर्वर भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। ऐसे में वाहन मालिकों को हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। साथ ही एआरटीओ कार्यालय में भी काम का बोझ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

वकीलों और तत्कालीन एआरटीओ में विवाद के बाद कुछ दिन पहले ही काम शुरू हो पाया है। अब सॉफ्टवेयर की दिक्कत से कामर्शियल वाहनों की फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। शासन का आदेश है कि कामर्शियल वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने के बाद ही फिटनेस का प्रमाण पत्र दिया जाए।
विज्ञापन

वाहन मालिकों ने स्पीड गवर्नर लगवा दिए लेकिन फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं जारी हो पा रहे हैं। फिटनेस की फीस जमा करने पर वाहन मालिकों को स्लॉट जारी करके नियत तिथि पर वाहन के साथ बुलाया जाता है। एक बार स्लॉट के लिए चार सौ रुपये जमा कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दी तिथि पर काम न होने से वाहन मालिकों को अगली तारीख के लिए फिर से रुपये जमा करने पड़ रहे हैं। एक सप्ताह से काम बंद और वाहन मालिक परेशान हैं। वाहन लोडिंग के लिए नहीं जा पा रहे हैं। आरआई जीवन कुमार ने बताया कि लखनऊ से सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी है। इसके चलते वाहन से संबंधित जानकारी अपलोड नहीं हो पा रही है। जैसे ही चालू हो जाएगा और वाहनों की फिटनेस के प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
दो अधिकारियों में तनातनी
एआरटीओ कार्यालय में तैनात दो अधिकारियों में तनातनी चल रही है। एक अधिकारी काम करने के पक्ष में हैं। वहीं दूसरा अधिकारी दलालों का काम पूरी तरह बंद करने का दबाव बना रह है। शुक्रवार को दोनों अधिकारियों में इसको लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई।
शनिवार को दलालों की फाइलें वापस कर दी गईं। सीधे आने वाले आवेदकों का काम किया गया। आरआई जीवन कुमार ने बताया कि यह अफवाह है। किसी भी अधिकारी में विवाद नहीं हुआ है। कामकाज विधिवत चल रहा है।

एसडीएम ने कर्मचारियों के साथ की बैठक
शनिवार को एआरटीओ कार्यालय में कामकाज की समीक्षा करने पहुंचे अतिरिक्त एसडीएम बंसत कुमार ने पटलों पर काम कर रहे लिपिकों को बुलाकर उनके साथ बैठक की। लिपिकों से जानकारी ली कि अब उनको कोई परेशान तो नहीं कर रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि अब सब कुछ ठीक चल रहा है। यहां कोई परेशानी नहीं है। एसडीएम ने पटलों पर जाकर वहां खड़े आवेदकों से भी काम को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed