{"_id":"6845d507b3060b994b010e8a","slug":"e-rickshaw-overturned-after-being-hit-by-a-car-four-people-including-a-couple-injured-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-106413-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, दंपती समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, दंपती समेत चार घायल
Sun, 08 Jun 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार सात यात्रियों में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। दंपती बेटी की शादी का सामान खरीदकर घर लौट रहे थे।
मऊदरवाजा थाने के गांव महमदपुर तराई निवासी देवेंद्र (20) फर्रुखाबाद-शमसाबाद के बीच ई-रिक्शा चलाता है। वह रविवार दोपहर सात सवारियां लेकर शमसाबाद की ओर जा रहा था। ई-रिक्शा जब अर्रापहाड़पुर मोड़ पर पहुंचा, तो तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार गंगोली निवासी राजबहादुर (50), उनकी पत्नी लक्ष्मी (45), जनपद हरदोई थाना हरपालपुर के गांव लमकन निवासी संतराम (70) और चालक देवेंद्र घायल हो गया। अन्य तीन यात्रियों को चोटें नहीं आईं। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
राजबहादुर ने बताया कि उनके बेटी किरन की 11 जून को बरात आनी है। वह खरीदारी करके घर जा रहे थे। पुलिस को सूचना दी गई है। एक अन्य दुर्घटना में मैनपुरी जिले के थाना भोगांव के गांव मालपुर निवासी अंकित (18) और गांव का ही उसका दोस्त संदीप (18) घायल हो गया। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।