फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   e pelting, firing in two sides of kickrate dispute

क्रिकेट के विवाद में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग

Fri, 05 Feb 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
e pelting, firing in two sides of kickrate dispute
क्रिकेट में युवाओं के दो गुटों में तीन दिन पहले हुए विवाद के बाद शुक्रवार देर रात मारपीट हो गई। पथराव के बाद फायरिंग भी हुई। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस को देख दोनों पक्ष मौके से भाग गए। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक सभासद के पुत्र और बीबीगंज क्षेत्र निवासी युवकों में तीन दिन पहले क्रिकेट मैच को लेकर विवाद हो गया था। शुक्रवार देर रात फोन पर गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों के युवक मोहल्ला कच्चा किला स्थित नवाबों वाली हवेली पर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद पथराव होने लगा। इसी दौरान दोनों पक्षों से तीन-चार फायर भी किए गए।
विज्ञापन

युवकों के दो गुटों में फायरिंग की सूचना मिलते ही बीबीगंज चौकी प्रभारी मीनेश पचौरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस को देख दोनों पक्ष वहां से भाग गए। किसी ने भी लिखकर तहरीर नहीं दी। थाने के बाहर दोनों पक्षों के लोग समझौते के प्रयास में जुटे रहे। चौकी प्रभारी मीनेश पचौरी ने बताया कि मारपीट व फायरिंग की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पहुंचीं तो वहां हवेली के लोगों ने फायर के आवाज होने की बात बताई। पत्थर कहीं पड़े नहीं दिखाई दिए। युवाओं में क्रिकेट को लेकर विवाद बताया जा रहा है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed