फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   During the chaos of 220.59 million proposal approved

हंगामे के बीच 220.59 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

Fri, 26 Dec 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 26 Dec 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
During the chaos of 220.59 million proposal approved
जिला पंचायत की बैठक में हंगामे के बीच जिला योजना के 220.59 करोड़ रुपये
विज्ञापन
के प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई है। बैठक में सदस्यों के निशाने पर विभागीय अधिकारी रहे। किसी ने इंदिरा आवास आवंटन में रिश्वत लेने तो किसी ने मनमानी करने का आरोप लगाया। सदन में सदस्यों के मध्य ही विवाद की स्थिति कई बार उत्पन्न हुई।

विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिला पंचायत की बैठक हुई। इसमें जिले में विकास कार्य कराने के लिए जिला योजना 2015-16 की कार्ययोजना के लिए लगभग 220.59 लाख रुपये के प्रस्ताव रखे गए। जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, सांसद मुकेश राजपूत, सीडीओ एसएन शुक्ला जिला पंचायत सदस्य, विधायक प्रतिनिधि ने प्रस्तावों पर चर्चा की।

पीडब्लूडी विभाग में 1.10 करोड़ रुपये शासन से स्वीकृत होने के बाद किसके प्रस्ताव पर कार्य कराए गए, इसको लेकर सदस्यों ने सदन में हंगामा कर दिया। एक्सईएन पीडब्लूडी की जगह एई के आने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। सीडीओ के निर्देश पर एक्सईएन पीडब्लूडी बैठक में उपस्थिति हुए। सदन में पूरे समय एक्सईएन सदस्यों के निशाने पर बने रहे।

मेहराज ने हमीरपुर लोहिया गांव में इंदिरा आवास आवंटन के नाम पर दो-दो हजार रुपये की वसूली किए जाने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत पर विभागीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर लीपापोती कर दी। इससे पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा ने ककहा कि आरोप गलत है। इसकी जांच की जाएगी।

सदन में सदस्यों ने विभागीय अफसरों पर जिला पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव लिए बगैर अपनी मर्जी से कार्य कराने का आरोप लगाया। इन  हंगामाें के बीच जिला पंचायत की बैठक में जिला योजना में रखे जाने वाले प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई।

इस दौरान पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा, अपर मुख्य विकास अधिकारी शिशुपाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह, अनिल मिश्रा, एके सिंह, अनिल सिंह, विधायक प्रतिनिधि समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

यह प्रस्ताव हुए पास
- घटियाघाट का नाम बदलकर पांचाल घाट होगा।
-वर्ष 2011-12 के अवशेष कामाें की अनुपूरक कार्य योजना के लिए 1.17 लाख रुपये का प्रस्ताव पास।

-हमीरपुर लोहिया गांव में इंदिरा  आवास आवंटन में हुई वसूली की जांच को तीन सदस्यों की कमेटी का गठन।

- एक दर्जन से अधिक सड़काें के  किनारे मिट्टी डलवा कर पट्टी मनरेगा योजना से बनवाई जाएगी।

- डीआरडीए कार्यालय परिसर में सुविधा केंद्र भवन का निर्माण होगा। इसके लिए  सांसद ने पांच लाख रुपये दिए।

- श्रृंगीरामपुर व ढाईघाट पर लगने वाले मेले में जानवरों की लिखाई 45 रुपये से बढ़ाकर 175 रुपये कर दी गई।

सिंचाई विभाग में होने वाली बैठकें अवैध
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत  की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने कहा कि सिंचाई विभाग में हर माह बैठकें होती है।ं इसमें अध्यक्ष व सदस्यों को कभी नहीं बुलाया जाता है। बैठक अपनी मर्जी से फर्जी तरीके से कर ली जाती है। इन बैठकों को सदन में अवैध घोषित किया गया। इसकी जांच के लिए तीन सदस्यों की टीम बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।

विधायक और सपा जिलाध्यक्ष के प्रस्ताव नकारे
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत की बैठक में विधायक  और सपा जिलाध्यक्ष के प्रस्ताव पास किए जाने के लिए रखे गए। इनको सदस्यों ने पास करने से साफ इनकार कर दिया। सदस्यों का कहना था कि विधायक और अध्यक्ष शासन से अपने प्रस्तावों पर सीधे धन स्वीकृत करा सकते हैं। जिला पंचायत की बैठक में इनको पास किए जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed