फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Durga Prasad BSP candidate from Kayamganj

कायमगंज से दुर्गा प्रसाद बसपा प्रत्याशी

Tue, 21 Sep 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Durga Prasad BSP candidate from Kayamganj
कायमगंज में हुई कार्यकर्ता बैठक में बोलते सेक्टर प्रभारी नौसाद अली। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। फर्रुखाबाद रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बसपा कार्यकर्ताओं की सोमवार को बैठक हुई। इसमें कानपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली ने बेला गांव के दुर्गाप्रसाद को कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया। मंच से नाम की घोषणा होने पर दुर्गाप्रसाद अचंभित रह गए।
विज्ञापन

नौशाद अली ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। चुनाव के दौरान भाजपा ने तमाम लुभावने वादे किए, मगर कोई पूरा नहीं किया। न विदेश से काला धन आया और न ही आम जनता के खाते में 15 लाख पहुंचे। नोटबंदी से आम जनता को लाइन में खड़े होकर लाठियां खानी पड़ीं। खाद का वजन भी घटा दिया। सरकार सब कुछ अमीरों को बेच रही है। इससे बेरोजगारी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा के राज में गुंडागर्दी शुरू हो जाती है। दंगे शुरू हो जाते हैं। कांग्रेस अमीरों की पार्टी है। एक बसपा ऐसी पार्टी है जो समाज के हर वर्ग का ख्याल रखती है। एमएलसी भीमराव आंबेडकर ने भी घोषित उम्मीदवार दुर्गाप्रसाद का कार्यकर्ताओं से परिचय कराया और उन्हें जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नरेंद्र कुशवाहा, संघप्रिय गौतम, धर्मवीर अशोक, जिलाध्यक्ष नागेंद्र पाल सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। राजेश पटेल, राजकुमार गौतम, डॉ. ओपी वर्मा, रामानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
बसपा के संपर्क में हैं सपा के एक बुजुर्ग नेता
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नेताओं ने टिकट हासिल करने को जोरआजमाइश शुरू कर दी है। सदर सीट को लेकर बसपा में खासी चर्चाएं हैं। सपा के लिए समर्पित एक बुजुर्ग नेता ने भी बसपा के बड़े नेताओं से दो बार संपर्क स्थापित किया है। यदि सपा से उन्हें धोखा मिलता है, तो वह बड़ा कदम उठाकर सबसे चौंकाने वाला काम कर सकते हैं। हालांकि बसपा से प्रत्याशी रहे उमर खां और पार्टी से पूर्व एमएलसी भी टिकट के इच्छुक बताए जा रहे हैं।
कायमगंज से बसपा का प्रत्याशी तय होने के बाद सदर सीट पर जोरआजमाइश है। सोमवार को सदर सीट के लिए बसपा ने एक बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार बैठक में हारजीत में अहम पिछड़ा वर्ग के वोटरों पर चर्चा की गई। मुस्लिम वोटरों का झुकाव सपा की ओर ज्यादा होने से पार्टी मुस्लिम पर दांव लगाने से कतरा रही है। सदर में बसपा का ध्यान सपा के एक समर्पित नेता पर है। ये सपा नेता दो बार बसपा के बड़े नेता से संपर्क कर चुके हैं। अगर सपा से उन्हें टिकट नहीं मिला तो हाथी की सवारी कर सकते हैं। उन्होंने प्रचार-प्रसार भी तेज कर दिया है।

एक ब्राह्मण नेता भी बसपा से नजदीकी बढ़ाने में लगे हैं। वह सदर या अमृतपुर से भी टिकट की चाहते हैं। उनकी उम्मीद सतीश मिश्र हैं। पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल टिकट के इच्छुक बताए जा रहे हैं। हालांकि पिछले दिनों टिकट के लिए आवेदन करने की बात से इनकार कर दिया था। नौ अक्तूबर को लखनऊ में होने वाली रैली में भीड़ जुटाने वाले नेताओं पर ध्यान दिया जाएगा। भीड़ के जरिये जो जितनी ताकत दिखाएगा उसकी दावेदादी उतनी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed