फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Durbar A. In Khuda, thousands of heads bowed to the band

दरबार ए खुदा में बंदगी को झुके हजारों सिर

Sat, 16 Jun 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 16 Jun 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Durbar A. In Khuda, thousands of heads bowed to the band
eid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ईदगाहों और विभिन्न मस्जिदों में शनिवार को ईद पर खुदा की बंदगी में हजारों सिर झुके। लोगों ने गले मिलकर मुबारक बाद दी। ईदगाहों में सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन


 नई ईदगाह में मौलाना मो. अज्जम अली ने नमाज अदा कराई। उन्होंने नम आंखों से दरबार ए खुदा में दुआ मांगी। खुदा व रसूल से रिश्ता मजबूत करने का आवाह्न किया। इस दौरान सभासद असलम अंसारी, नाजिर शमसी, फरहत हसीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फतेहगढ़ ईदगाह में मौलाना राशिद ने ईद की नमाज अदा करवाई। इसमें अफजल हुसैन, हाजी अल्लादीन, डा. अनवार अहमद खां, रिजवान ताज, हाजी रहमत अली, हाजी रियाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्राह पहाड़पुर की पुरानी ईदगाह में काजी मुताहिर अली ने नमाज अदा कराई। हाजी दिलदार हुसैन, हाजी मुजफ्फर हुसैन, जुबैर अंसारी, हाजी अब्दुल जलील आदि मौजूद रहे।

दरगाह हुसैनिया मुजीबिया मस्जिद में शाह फसीह मुजीबी ने नमाज अदा कराई।

सुनहरी मस्जिद में मौलाना सदाकत हुसैन ने नमाज अदा कराई। यहां आफताब हुसैन, मुमताज हुसैन, सलीम हैदर, नादर हुसैन, ताहिर हुसैन, सैफ हुसैन आदि मौजूद रहे। शेखपुर दरगाह अहसनी महमूदी में हाफिज शाहिद ने नमाज अदा कराई। शाह आमिर अली मकसूद अहसन आदि रहे।
कायमगंज : ईदगाह के बाहर लगी दुकानों में मेले जैसा माहौल था। पूरे समय एसडीएम व सीओ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed