फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dumper filled with soil overturns due to pressure pipe burst, highway jammed for one hour

Farrukhabad News: प्रेशर पाइप फटने से मिट्टी भरा डंपर पलटा, एक घंटे हाईवे जाम

Thu, 04 Jan 2024 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dumper filled with soil overturns due to pressure pipe burst, highway jammed for one hour
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मिट्टी पलटते वक्त अचानक डंपर का प्रेशर पाइप फट गया। लिहाजा पीछे का हिस्सा एक ठेली के ऊपर पलट गया। लिहाजा सामान दब गया। ठेली मालिक बाल-बाल बच गया। इससे करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। मौका पाकर चालक फरार हो गया। एनएचआई के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के एआरटीओ कार्यालय के सामने हाईवे किनारे मिट्टी डालने का काम चल रहा है। गुरुवार सुबह करीब पौने 11 बजे एक डंपर मिट्टी पलटने पहुंचा। जैसे ही पलटना शुरू किया, तो प्रेशर पाइप फटने से पीछे का हिस्सा टूटकर पलट गया। पास में ही ठेली पर पलटने से सामान और ठेली क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने ठेली मालिक नेकपुर कला निवासी दिव्यांग प्रेमशंकर (58) को खींचकर बचाया।
विज्ञापन

डंपर पलटते ही हाईवे पर जाम लग गया। बसों, ट्रकों, कारों, ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी कतारें लग गईं। मौका पाते ही डंपर चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर एनएचआई के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। एनएचआई के अधिकारियों ने जेसीबी से डंपर को सीधा करने का प्रयास किया। जाम में फंसे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने एक-एक तरफ के वाहनों को निकालना शुरू किया। एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। प्रेमशंकर की पत्नी मीना देवी ने बताया कि दिव्यांग पति ठेली लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। अब उनके पास ऐसा कुछ नहीं बचा, जिससे ठेली की मरम्मत करवाकर दोबारा सामान खरीद सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed