{"_id":"663bcd8bf8bf59774607cf95","slug":"due-to-transformer-fire-electricity-in-three-localities-remained-out-for-18-hours-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-111182-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रांसफार्मर में आग लगने से तीन मोहल्लों की बिजली 18 घंटे से गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रांसफार्मर में आग लगने से तीन मोहल्लों की बिजली 18 घंटे से गुल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ट्रांसफार्मरों व तारों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। मंगलवार रात लालसराय पानी टंकी के पास और फतेहगढ़ में बीएसए कार्यालय के पास रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे तीन मोहल्लों की बिजली 18 घंटे से गुल है।
बीएसए कार्यालय के पास रखे 400 केवीए ट्रांसफार्मर से मोहल्ला सिविल लाइन नवदिया, भूसावाली गली और तिर्वा कोठी आंशिक में लगभग 250 कनेक्शन हैं। मंगलवार रात करीब एक बजे ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। आग इतनी तेज थी कि पास में ही लगी बंच केबल भी जलने लगी। सूचना मिलने के करीब आधा घंटे बाद बिजली कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद की।
बुधवार सुबह जेई फतेहगढ़ विनय चौहान ने मौके पर पहुंचकर लाइनमैन लालू व संतोष आदि से ट्रांसफार्मर को ठीक करवाना शुरू किया। सायं छह बजे तक ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो सका था। जेई विनय चौहान ने बताया कि लोड अधिक होने के चलते ट्रांसफार्मर में आग लग गई। बंच केबल भी जल गईं। काम ज्यादा है। ट्रांसफार्मर ठीक होने में रात के नौ भी बज सकते हैं। इसके बाद ही आपूर्ति चालू हो सकेगी। पूरी रात व दिन भर बिजली न आने से मोहल्लेवासियों का भीषण गर्मी में बुरा हाल रहा। जनरेटर चलवाकर लोगों ने पानी भरा।
विज्ञापन
वहीं लालसराय पानी टंकी के पास मंगलवार रात करीब 9.30 बजे बंच केबल टूट गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद बंच केबल जोड़कर आपूर्ति शुरू कर सके।