फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Due to the strike, heaps of dirt piled up in Kayamganj

हड़ताल से कायमगंज में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

Sun, 17 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Due to the strike, heaps of dirt piled up in Kayamganj
कायमगंज स्थित शिवाला मंदिर के सामने कूड़े के ढेर पर खड़ा अन्ना मवेशी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण नगर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इनसे उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हैं। अभी समस्या से निजात मिलती नहीं दिख रही है, क्योंकि गणमान्य नागरिकों की मध्यस्थता में सफाईकर्मियों व पालिका अध्यक्ष के बीच हुई बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल सका। सफाईकर्मी हड़ताल पर डटे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी 11 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार से हड़ताल पर हैं। उनकी मुख्य मांग है कि हटाए गए 32 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दोबारा रखा जाए। उनके पांच माह के मानदेय भुगतान हो। पालिका के नियमित व संविदा सफाई कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हैं।
विज्ञापन

रविवार को व्यापारी नेता उमेश गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेश, डॉ. प्रवीण रस्तोगी, सभासद दीपक शुक्ला, आमिर खां, मसूद खां, झगडू यादव की मध्यस्थता में पालिकाध्यक्ष सुनील चक व सफाई कर्मचारियों की वार्ता हुई। सफाईकर्मी मांगों को पूरा करने की जिद पर अड़े रहे। इससे बात नहीं बन पाई। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि समझौते का प्रयास चल रहा है। सफाई कर्मी अपनी मांग पर अड़े हैं, जो पूरी करना संभव नहीं है।

कायमगंज स्थित गंगा दरवाजा में सड़क किनारे फैली गंदगी। संवाद

कायमगंज स्थित गंगा दरवाजा में सड़क किनारे फैली गंदगी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

सफाई कर्मियों से समझौता वार्ता कराते नगर के गणमान्य लोग। संवाद।

सफाई कर्मियों से समझौता वार्ता कराते नगर के गणमान्य लोग। संवाद।- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed