{"_id":"61eee5b70354c73d7052c4d0","slug":"due-to-the-rising-of-the-sun-the-fair-was-brightened-farrukhabad-news-knp6770920144","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप निकलने से मेला में आई रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप निकलने से मेला में आई रौनक
विज्ञापन
मेला रामनगरिया में भजन कीर्तन करते साधु। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। धूप निकलने से सोमवार को मेला रामनगरिया में रौनक आ गई। मेला में भीड़ होने से दुकानदारों के चेहरे खिल गए और मनोरंजन क्षेत्र में लोगों ने झूला का आनंद लिया। भक्तों ने सवा लाख शिवलिंग बनाकर जलाभिषेक किया।
मौसम की खराबी से मेला रामनगरिया लगी दुकानों और मनोरंजन क्षेत्र में भीड़ नहीं हो रही थी। इससे दुकानदार और मनोरंजन क्षेत्र के लोग परेशान थे। सोमवार को सुबह से धूप निकलने से मेला देखने वालों की भीड़ हुई। इससे दुकानों पर ग्राहकों को आता देेकर दुकानदारों के चेहरे खिल गए। मनोरंजन क्षेत्र मे भी रौनक रही। दूसरी सीढ़ी के पास गंगा तट पर मिट्टी के सवा लाख पार्थिक शिवलिंग बनाने का काम सोमवार को पूरा हुआ।
भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर आरती की। महंत बाबा बालकदास के आश्रम व श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा में भजन कीर्तन सुनने वालों की भीड़ लगी रही। चरित्र निर्माण शिविर में हवन हुआ, जिसमें लोगों ने आहुतियां डालीं। भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। आदर्श क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। जिसमें स्वामी सत्य स्वरूप महाराज ने भागवत कथा की महिला का बखान किया।
विज्ञापन
पैंटून पुल की कमियां दूर करने के दिए निर्देश
मेला सचिव सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने सोमवार को मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला में हो रहे कोविड टीकाकरण का जायजा लिया। इसके बाद पैंटूनपुल का निरीक्षण किया। पैंटून पुल से उतरने का जो रास्ता ठेकेदार ने बनाया है उमें ढलान ज्यादा है, जिस कारण पुल से उतरने और चढ़ने में बाइक सवार व अन्य लोगों को दिक्कत होती है। सिटी मजिस्ट्रेट ने पैंटून पुल का रास्ता ठीक कराने के पीडब्लूडी निर्माण खंड के सहायक अभियंता को निर्देश दिए हैं।
राज्य स्तरीय मेला घोषित करने की भेजी रिपोर्ट
नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने मेला रामनगरिया को राज्य स्तरीय मेला घोषित करने के संबंध में शासन को रिपोर्ट भेज दी है। फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन निवासी मोहित गुप्ता ने मेला रामनगरिया को राज्यस्तरीय घोषित करने की मांग सरकार से की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव ने डीएम से रिपोर्ट मांगी थी।(संवाद)

रामनगरिया मेले में खरीदारी करतीं युवतियां। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD