{"_id":"666210bc40309b873d0a71a4","slug":"due-to-storm-and-water-wires-were-broken-at-many-places-in-some-places-there-was-no-electricity-for-12-and-in-some-places-for-four-hours-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-112114-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आंधी-पानी से जगह-जगह टूटे तार, कहीं 12 तो कहीं चार घंटे बत्ती रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आंधी-पानी से जगह-जगह टूटे तार, कहीं 12 तो कहीं चार घंटे बत्ती रही गुल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आंधी-पानी से जनपद में कई जगह 33 हजार केवी की लाइनें टूटीं। बिजली के खंभे भी टूटकर गिर गए। इससे जनपद की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कहीं 12 घंटे तो कहीं चार से छह घंटे बिजली गुल रही। पूरी रात बिजली अधिकारी और कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में लगे रहे।
बीती रात करीब 12:10 बजे आंधी के साथ ही बरसात शुरू हो गई। रात करीब एक बजे ब्लॉक राजेपुर क्षेत्र के गांव चपरा के पास पेड़ की डाल 33 हजार केवी लाइन पर गिरने से तार टूट गए। इससे राजेपुर उपकेंद्र के फीडर चपरा को बंद किया गया। इससे करीब 50 गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। जेई होरीलाल ने लाइनमैनों को भेजकर पेट्रोलिंग शुरू कराई तो फाल्ट पकड़ में आया। पूरी रात लाइनमैन तार को जोड़ने में लगे रहे। अंधेरा होने के चलते दिक्कत आई।
दोपहर करीब एक बजे तार जोड़कर चपरा फीडर से आपूर्ति शुरू कराई गई। जेई होरीलाल ने बताया कि चपरा गांव के पास 33 हजार केवी की लाइन पेड़ की डाल गिरने से टूट गई थी। वहीं गुरुवार सुबह करीब 8.40 बजे गांव नारायणपुर के पास 33 हजार केवी लाइन टूट गई। एसडीओ राजेपुर तृतीय सुजीत कुमार ने लाइनमैनों को भेजकर लाइन जुड़वाई। 9:40 बजे आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन
कमालगंज क्षेत्र के गांव जरारी व सिरौली समेत अन्य गांवों में बिजली की लाइनें टूटने से सिरौली व जरारी उपकेंद्र भी लगभग पांच घंटे बंद रहे, जिससे लगभग 150 से ज्यादा गांवों की बिजली रात भर गुल रही।
एक्सईएन ग्रामीण फर्रुखाबाद सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आंधी के चलते ब्लॉक राजेपुर और कमालगंज क्षेत्र के कई गांवों में 33 हजार केवी की लाइनें व इंसुलेटर पंक्चर हुए थे। इसके चलते राजेपुर, जरारी और कमालगंज उपकेंद्र रात भर बंद रहे। सुबह आपूर्ति चालू कर दी गई।
-- -- -- -- --
दो जगह टूटे गले पोल, रात भर कई मोहल्लों की बिजली रही गुल
फर्रुखाबाद। न्यू भोलेपुर व फतेहगढ़ उपकेंद्र से बेवर रोड भोलेपुर, रखा, फतेहगढ़ समेत करीब एक दर्जन से ज्यादा मोहल्लों को बिजली आपूर्ति होती है। बीती रात आंधी के दौरान बेवर रोड भोलेपुर स्थित काश्तकार कोल्ड स्टोरेज के पास और रखा तिराहे पर केपी हॉस्पिटल के पास लगे दो बिजली के पोल टूट गए। इससे इन मोहल्लों की आपूर्ति बंद हो गई। सूचना पर पहुंचे लाइनमैन बरसात होने के चलते पोल ठीक नहीं कर सके। गुरुवार 11:30 बजे आपूर्ति बहाल की गई। न्यू भोलेपुर बिजलीघर के जेई राकेश प्रजापति ने बताया कि नीचे से गला होने के चलते पोल टूट गया था। वहीं जेई रामविनय चौहान ने बताया कि पोल ठीक करवाकर गुरुवार सुबह आपूर्ति चालू की गई। (संवाद)
-- -- -- -- -
बिजली की गंभीर समस्या को देखते हुए उन्होंने बिजली अधिकारियों से बातचीत की है। अधिकारियाें की उदासीनता के चलते ही लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वह लखनऊ में उच्च स्तरीय अधिकारियों से शिकायत कर बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास करेंगे। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
- मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सदर विधायक