{"_id":"6a1c8e1a602b5683e70de0ff","slug":"due-to-storm-and-rain-electricity-was-cut-off-in-200-villages-for-14-hours-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-143008-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आंधी-बारिश से 200 गांवों की बत्ती 14 घंटे रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आंधी-बारिश से 200 गांवों की बत्ती 14 घंटे रही गुल
विज्ञापन
शमसाबाद। तेज आंधी और बारिश के कारण शनिवार रात 33 केवी विद्युत लाइन में खराबी आ गई। इससे हजियापुर और हुसैनपुर विद्युत उपकेंद्र ठप हो गए। क्षेत्र के करीब 200 गांवों में लगभग 14 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।
बिजली गुल होने से शनिवार रात करीब 10 बजे से ही इन गांवों में अंधेरा छा गया। हजियापुर और हुसैनपुर दोनों उपकेंद्र एक ही 33 केवी लाइन से जुड़े हैं। आंधी के दौरान लाइन में खराबी आने से दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद हो गई थी। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम ने लाइन की जांच शुरू की। जांच के दौरान हजियापुर के पास 33 केवी लाइन पर एक पेड़ की डाल गिरी मिली। लाइनमैनों ने कायमगंज क्षेत्र के ममापुर तक पूरी लाइन की पड़ताल की। हालांकि, खराबी का सटीक स्थान तुरंत पता नहीं चल सका। बिजली न होने से ग्रामीणों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई। सबमर्सिबल पंप बंद होने के कारण उन्हें पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
रविवार सुबह मरम्मत कार्य फिर से शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों उपकेंद्रों को चालू किया जा सका। इसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हुई। करीब 14 घंटे बाद बिजली आने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता जुनेद आलम ने बताया कि आंधी और बारिश के कारण लाइन में फाल्ट आया था।