फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Due to police negligence, there was a jam again at Panchalghat

Farrukhabad News: पुलिस की लापरवाही से पांचालघाट पर फिर लगा जाम

Thu, 07 Aug 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Due to police negligence, there was a jam again at Panchalghat
मंगलवार रात पांचालघाट पर लगे जाम में फंसे वाहन।
फर्रुखाबाद। सावन मास में कांवड़ियों का पांचाल घाट पर जल भरने के लिए आना-जाना बना हुआ है। अंतिम सोमवार निकलने के बाद पुलिस कुछ सुस्त हो गई है। मंगलवार रात को गंगा पुल से दुर्वासा ऋषि आश्रम तक ट्रैक्टर जाने की छूट दे दी गई। इससे जाम लग गया। कई घंटे तक वाहन सवार जाम में फंसे रहे। बाद में पुलिस ने देर रात पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तीन दिन तक रूट डायवर्ट करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश शनिवार से सेामवार तक लागू होता है। सावन का अंतिम सोमवार निकलने के बाद पुलिस कांवड़ियों की भीड़ को लेकर आश्वस्त हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात को कांवड़ियों की भीड़ अचानक बढ़ी। पुलिस के जवानों के न होने पर कांवड़िये ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर दुर्वासा ऋषि आश्रम तक पहुंच गए। इससे जाम लग गया। गंगा पुल से निकल रहे वाहन भी जाम में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन किलोमीटर तक लगे जाम में वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। करीब तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों के वाहनों को निकलवा कर जाम खुलवाया।
यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ कांवड़िये अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर दुर्वासा ऋषि आश्रम तक ले गए थे। इसी के कारण जाम लग गया। जानकारी मिलने पर जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed