{"_id":"674cae9ee5afe74eca033594","slug":"due-to-negligence-many-children-are-deprived-of-knowledge-examination-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-118151-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लापरवाही से कई बच्चे विद्या ज्ञान परीक्षा से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लापरवाही से कई बच्चे विद्या ज्ञान परीक्षा से वंचित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानाध्यापकों व खंड शिक्षाधिकारियों की लापरवाही के चलते कई बच्चे विद्या ज्ञान परीक्षा देने से वंचित रह गए। प्रधानाध्यापकों ने गलत प्रवेश पत्र भरा तो खंड शिक्षाधिकारियों ने बिना देखे हस्ताक्षर कर दिए। इसके चलते रखा बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बच्चों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। वहीं 380 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
शिवनाडर फाउंडेशन की ओर से रविवार को रखा बालिका इंटर कॉलेज में दो पालियों में विद्या ज्ञान परीक्षा हुई। सुबह की पाली में बालिकाओं की तथा दूसरी पाली में बालकों की परीक्षा हुई। दूर-दराज क्षेत्रों से लोग अपने-अपने बच्चों को परीक्षा दिलाने के लिए लाए। मुख्य गेट पर प्रवेश पत्र चेक करने के दौरान गलती पकड़ में आई।
कई बच्चों के प्रवेश पत्र में सुबह की पाली में बालकों के नाम अंकित थे। वहीं परीक्षा की दूसरी पाली में बालकों के साथ बालिकाओं के नाम अंकित कर दिए गए। यह देख गेट पर ही ऐसे परीक्षार्थियों को रोक लिया गया। प्रवेश पत्र जब अंदर भिजवाए गए तो केंद्र प्रभारी नीतू मसीह व परीक्षा के आब्जर्वर राजीव त्यागी ने यह कहते हुए प्रवेश देने से मना कर दिया कि प्रवेश फार्म प्रधानाध्यापकों की गलती से गलत भरे गए हैं।
विज्ञापन
यह लोग परीक्षा नहीं दे सकते। प्राथमिक विद्यालय मिर्जा नगला से आए आशुतोष कुमार ने बताया कि वे अपने पुत्र अंश व परिवार के आदर्श को परीक्षा दिलाने के लिए लाए थे। बालिका वाले प्रवेश पत्र में बच्चों के नाम पड़े थे, इसलिए उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया गया। नौ कमरों में विद्याज्ञान परीक्षा कड़ी निगरानी में करवाई गई। कक्ष निरीक्षक घूम-घूमकर परीक्षार्थियों पर नजरें जमाए थे। आब्जर्वर राजीव त्यागी ने बताया कि पंजीकृत 1053 बच्चों में 380 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी।
15 कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा संपन्न कराने में लगाया गया था। पहली पाली में 335 व दूसरी पाली में 381 बच्चों ने परीक्षा दी। गंगेश शुक्ल व राजदीप आदि ने परीक्षा में सहयोग किया। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। प्रधानाध्यापकों से जवाब तलब किया जाएगा।