फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Due to domestic dispute, the young man hanged himself.

Farrukhabad News: घरेलू कलह के चलते युवक ने फंदा दे दी जान

Wed, 08 Oct 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Due to domestic dispute, the young man hanged himself.
ठठिया। बेटे के जन्म के 12 दिन बाद पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का शव गांव के बाहर पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजन घरेलू कलह के चलते जान देने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने मंगलवार को फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


क्षेत्र के मुहब्बतपुर गांव निवासी निहाल (22) खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम को निहाल नाराज होकर घर से निकल गया। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की पर पता नहीं चला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर नीम के पेड़ से निहाल का शव रस्सी के फंदे से लटका देखा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निहाल की डेढ़ साल पहले फर्रुखाबाद की रहने वाली मुस्कान से शादी हुई थी और 12 दिन पहले ही मुस्कान ने बेटे को जन्म दिया था। घर में बेटे के आने की खुशी थी पर निहाल के जान देने से खुशियां मातम में बदल गईं। निहाल कुछ समय से घरेलू कलह के चलते तनाव में रहता था और अक्सर चुपचाप रहने लगा था। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed