फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Due to change in weather, viral patients increased in CHC

Farrukhabad News: मौसम के बदलाव से सीएचसी में बढ़े वायरल के मरीज

Mon, 24 Mar 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 24 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, viral patients increased in CHC
सीएचसी में ओपीडी परिसर व पंजीकरण काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : सीएचसी में ओपीडी परिसर व पंजीकरण काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़।
कायमगंज। मौसम के बदलाव से अचानक सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। साथ ही होली पर बने पकवानों व मौसम का भी असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। उल्टी-दस्त व पेट के भी मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन


होली से पहले सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या 400 से 500 तक ही रहती थी। इन दिनों उल्टी-दस्त व पेट दर्द के मरीज इमरजेंसी में भी आ रहे हैं। इसके अलावा सामान्य तौर पर ओपीडी में आ रहे हैं। मौसम में उतार चढ़ाव की वजह से बुखार के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

वायरल फीवर के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू और मलेरिया रोग के बढ़ने की भी आशंका है।बुखार आने पर काफी लोग मेडिकल स्टोर या अपने आप से दवा लेकर खा रहे हैं। यह सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी की ओपीडी के दौरान डॉक्टर विपिन कुमार व डॉक्टर अमित कुमार ने ओपीडी में मरीजों को देखा। सोमवार को दोपहर दो बजे तक 600 से अधिक मरीज आए। बताया गया कि ओपीडी में रोजाना संख्या 850 से पार हो रही है। डॉक्टर विपिन कुमार ने बताया कि इस समय मौसम में उतार चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कोल्डड्रिंक और ठंडा पानी पी रहे हैं। इससे गले में खराश बढ़ रही और बुखार भी आ रहा है। किसी को ठंड लगकर या बदन दर्द के साथ बुखार आ रहा है तो इसे सामान्य बुखार न समझें। चिकित्सक की देखरेख में इसकी जांच कराकर ही दवा लें। डॉक्टर जो सलाह दें उसका पालन करें।


चिकित्साधीक्षक डॉ. शोभित कुमार ने बताया रात को ठंडक और दिन में गर्मी लोगों बीमार कर रही है। पेय पदार्थों का इस्तेमाल न करें। ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed