{"_id":"671557870a60c3ca1d0db5c4","slug":"drunken-youth-arrested-for-stealing-dabbans-file-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-116829-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डब्बन की फाइल चोरी करने में शराबी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डब्बन की फाइल चोरी करने में शराबी युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे के भाई डब्बन के मुकदमे की फाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने शराबी युवक को गिरफ्तार किया है।
युवक को एक हजार रुपये देकर फाइल चुराने की पेशकश करने वाले बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव की तलाश सिटी सर्किल के सभी थानेदारों ने उनके घर पर दबिश मारी, लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस तीन अन्य वकीलों की भी तलाश कर रही है। मऊदरवाजा थाने के दरोगा बलवीर सिंह ने फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया अनुपम दुबे के 50 हजार के फरार इनामी भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, मोहल्ला मछलीटोला निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव वकील बृजेंद्र मोहन अग्निहोत्री उर्फ टिल्लू, मोहल्ला गोला कोहना निवासी नोटरी वकील राजीव कुमार, गांव याकूतगंज निवासी स्टांप वेंडर ज्ञान प्रकाश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमें आरोप लगाया कि डब्बन के बिना आए स्टांप वेंडर ने स्टांप दिया। शपथ पत्र पर डब्बन के फर्जी हस्ताक्षर को वकील बृजेंद्र मोहन ने प्रमाणित कर वकील राजीव ने नोटरी किया था। इस मुकदमे में बृजेंद्र मोहन, राजीव कुमार, ज्ञान प्रकाश गुप्ता को न्यायालय से अंतरिम जमानत मिल गई है। मुकदमे की विवेचना बीबीगंज चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार कर रहे थे।
दस अक्तूबर को चौकी से डब्बन दुबे के मुकदमे की फाइल चोरी हो गई। फाइल चोरी होने के मामले में दरोगा बलवीर ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार व एसओ भोलेंद्र चतुर्वेदी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
मुकदमे की जांच कादरीगेट एसओ आमोद सिंह को दी गई। विवेचक सहित एसओजी ने इस मामले में मोहल्ला बीबीगंज निवासी शराबी युवक छोटेलाल को पकड़ लिया। पूछताछ में छोटेलाल ने बताया कि बृजेंद्र मोहन अग्निहोत्री तीन अन्य वकीलों के साथ उससे मिलने आए।
बृजेंद्र ने बीबीगंज चौकी में रखी फाइलों में से हरे रंग की फाइल चोरी करने के लिए एक हजार रुपये दिए। इन लोगों के जाने के बाद उसने चौकी से कई फाइलें चोरी कर ली। एक हजार रुपये की उसने शराब पी ली। फाइलों को खेत में छिपा दिया। तब तक मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया। फाइलों को वहां से उठाकर वकील बृजेंद्र मोहन को देने का प्रयास किया, लेकिन वह मिल नहीं पाए।
पुलिस ने छोटेलाल को फाइल चोरी के मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। सीओ सिटी एश्वर्य उपाध्याय, एसओ आमोद सिंह, शहर कोतवाल राजीव पांडेय, फतेहगढ़ कोतवाल हरिगोविंद, मऊदरवाजा प्रभारी एसओ ने दोपहर में मोहल्ला मछली टोला निवासी वकील बृजेंद्र मोहन अग्निहोत्री की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह मौके नहीं मिले। े