{"_id":"6488b9082c3b733e030201a4","slug":"drunken-son-attacked-and-injured-his-father-farrukhabad-news-c-12-1-284172-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शराबी बेटे ने हमला कर पिता को घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शराबी बेटे ने हमला कर पिता को घायल किया
Wed, 14 Jun 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव ललई में बिजली बिल जमा करने को पैसे मांगने पर बिगड़ैल शराबी बेटे ने पिता पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पिता ने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव ललई निवासी बृजकिशोर के तीन पुत्र हैं। उन्होंने अपने खेत में ट्यूबवेल लगाया है। इससे आसपास के खेतों की भी सिंचाई होती है। उनका पुत्र आशीष उर्फ भाटी आसपास के खेतों की सिंचाई कर उसके रुपये वसूल लेता है। वसूली के रुपये वह शराब आदि पीने में खर्च कर देता है।
रविवार को पिता बृजकिशोर ने आशीष से ट्यूबवेल का बिजली बिल जमा करने के लिए सिंचाई के रुपये मांगे। तो उसने कहा सब खर्च हो गए। उसके पास रुपये नहीं हैं। इस पर पिता पुत्र में विवाद हो गया। आशीष ने लाठी लेकर पिता पर हमला कर घायल कर दिया। बड़ी मुश्किल से पिता को पत्नी और दूसरे बेटे ने बचाया। पिता बृजकिशोर ने पुत्र आशीष उर्फ भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।