{"_id":"660a04ae2736bec17b0f79a9","slug":"drunk-youth-committed-suicide-by-hanging-himself-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-109885-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नशे में युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नशे में युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
कायमगंज। युवक ने नशे में आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रजपालपुर निवासी संघदीप उर्फ भूरा (26) रूपापुर चीनी मिल में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है। वह चार दिन पहले अपने गांव लौटा था। वह तभी से लगातार शराब पी रहा था। परिजनों ने शराब पीने पर उसको डांट फटकार भी लगाई, मगर वह नहीं माना। रविवार सुबह गांव के पास एक आम के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। इसकी जानकारी पर परिजन वहां पहुंचे। शव देख परिजन बिलखने लगे। पिता ने बताया कि संघदीप अविवाहित था। वह शराब पीने का आदी था।
मना करने पर वह किसी की नहीं मानता था। चार दिन से वह लगातार शराब पी रहा था। नशे की हालत में उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर एसआई नितिन कुमार मौके पर पहुंचे। युवक के दोनों हाथ पेड़ की डाल पर रखे थे। दुपट्टे से शव लटका था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। संघदीप भाइयों कमल, उपदेश, सुनील, रंजीत, रंधीर से छोटा था। उसकी दो बहनें हैं। मां अनीता देवी बीमार रहती हैं। पिता पैर से दिव्यांग हैं।