फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drizzle with wind increased the concern of farmers

हवा के साथ हुई बूंदाबांदी ने किसानों की बढ़ाई चिंता

Sat, 26 Feb 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Drizzle with wind increased the concern of farmers
गांव अल्हापुर में आलू भरते किसान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। दो दिन से मौसम का रुख बदला हुआ नजर आ रहा है। शुक्रवार की रात तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम के इस रुख ने आलू किसानों को चिंता में डाल दिया। तेज हवा के कारण पानी भरे खेतों में गेहूं की फसल गिर गई। किसानों ने आलू की खोदाई तेज कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम से बादलों की लुकाछिपी देखकर किसान परेशान होने लगे। उन्हें चिंता है कि कहीं तेज बारिश न हो जाए। आलू की फसल खेतों में पक चुकी है। कुछ खेतों में आलू खुदे पड़े हैं तो कहीं खोदाई के लिए आलू तैयार है। शुक्रवार देर रात तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो गई। सुबह ही किसान अपने खेतों पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्हें यह डर सताने लगा कि अगर कहीं तेज बारिश हो गई तो आलू सड़ जाएगा। इससे किसानों ने आलू की खोदाई तेज कर दी है। किसानों का मानना है कि आलू की फसल अच्छी हुई है। मौसम का रुख देखकर किसान आलू की जल्द खोदाई कराकर उसे सुरक्षित कोल्ड स्टोरेज में भेजना चाहते हैं। 10 दिन से पड़ रही गर्मी से गेहूं की बढ़वार रुक गई। इससे कुछ किसानों ने गेहूं के खेत में पानी लगा दिया था। तेज हवा से इन खेतों का गेहूं गिर गया है। इससे किसानों को ऐसी फसल में उत्पादन घटने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रानीपुर गौर निवासी किसान बृजेश ने बताया कि कई सालों से आलू की खेती करते आ रहे हैं। फसल तैयार हो चुकी है। अगर इस समय बारिश हो गई आलू को काफी नुकसान होगा। बारिश से आलू की गुणवत्ता और उत्पादन में गिरावट आएगी। कुछ पानी भरे गेहूं के खेत में फसल गिरी है।

गांव रानीपुर के किसान मिस्टर सिंह ने कहा कि पिछले माह मौसम खराब रहने से आलू में रोग लग गया था। उत्पादन में 20 फीसदी कमी आई। अब फिर मौसम बिगड़ा है। आलू की खोदाई तेज कर दी गई है। जिससे आलू कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित भेजा जा सके। तेज बारिश से नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed