फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drivers running roadways buses without glasses

Farrukhabad News: 57 चालकों में 9 को परीक्षण मे चश्मा लगाने की दी सलाह

Sat, 14 Jan 2023 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Drivers running roadways buses without glasses
बस चालकों का नेत्र परीक्षण करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में हुए नेत्र परीक्षण में नौ चालकों को चिकित्सक ने चश्मा लगाने की सलाह दी। कैंप में 57 चालकों का नेत्र परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह पर शनिवार को रोडवेज बस चालकों का लोहिया अस्पताल में नेत्र परीक्षण कराया गया। 57 चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। इसमें नौ चालकों की आंख की रोशनी कम पाई गई। डॉ सुनीत रंजन मिश्रा ने चालकों को चश्मा लगाने की सलाह देकर दवाएं वितरित की। नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में सीओ प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि चालकों व परिचालकों को समय- समय पर नेत्र का परीक्षण कराना चाहिए।
विज्ञापन

सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए। कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि वाहन की हेड लाइट, बैक लाइट, ब्रेकलाइट व पार्किंग लाइट की जांच चालक को करनी चाहिए। अधिक स्पीड में वाहन नहीं चलाना चाहिए। एआरटीओ प्रशासन बृजेंद्र चौधरी ने कहा कि चालक को धैर्य के साथ वाहन चलाना चाहिए। वाहन चलाना उसका रोजगार है ऐसे में सड़क पर चलने वाले लोगों का भी उसको ध्यान रखना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed