फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Driver suspended, officers questioned in Kasganj

चालक निलंबित, कासगंज में अफसरों ने की पूछताछ

Wed, 03 Nov 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Driver suspended, officers questioned in Kasganj
फर्रुखाबाद। लखनऊ-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में प्वाइंटमैन से मारपीट के मामले में लोको चालक को निलंबित कर दिया गया है। पीआरओ निलंबन से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर लखनऊ से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन के लोको चालक मान सिंह और प्वाइंटमैन यादवेंद्र सिंह में मारपीट हो गई थी। मंगलवार को इज्जतनगर डीआरएम कार्यालय में बयान दर्ज किए गए थे। बुधवार को असिस्टेंट ऑपरेटिंग मैनेजर इज्जतनगर कासगंज पहुंचे। उन्होंने आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, प्लेटफार्म ड्यूटी के पुलिस कर्मी और ऑपरेटिंग विभाग के लोगों को बुलाया बयान दर्ज किए।
रेलवे के एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद ट्रेन डेढ़ घंटे खड़ी रही इसलिए घटना काफी गंभीर मानी जा रही है। लोको चालक को निलंबित कर दिया गया है। महाप्रबंधक ने जांच लखनऊ स्थानांतरित कर दी है। डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। बाद में कार्रवाई की जाएगी। निलंबन की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

ड्यूटी स्टेशन मास्टर भी जांच के घेरे में
ट्रेन का चालक ब्रेक कम होने की बात कह रहा था। इसकी जानकारी कंट्रोल और स्थानीय स्टेशन पर ड्यूटी स्टेशन मास्टर को भी दी थी। मगर फिर भी सिग्नल दे दिया गया था। ऐसे में ड्यूटी के स्टेशन मास्टर भी जांच के घेरे में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed