{"_id":"5eef521b8ebc3e43156ff637","slug":"driver-dies-after-drinking-poison-while-cheating-alcohol-farrukhabad-news-knp5667051103","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के धोखे जहर पीने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के धोखे जहर पीने से चालक की मौत
विज्ञापन
पप्पू का फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
शराब के धोखे जहर पीने से चालक की मौत
नवाबगंज। भांजे के घर रह रहे ट्रक चालक मामा ने शराब के धोखे में बोतल में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। परिजन लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लिया है।
हरदोई जिले के थाना लोनार के गांव जिठौली निवासी पप्पू (48) नोएडा में ट्रक चलाता था। वह लॉकडाउन में पुठरी निवासी अपने भांजे धीरेंद्र सिंह पुत्र हरवंश सिंह के यहां आ गया। तबसे यहीं था। शनिवार को पप्पू के दूसरे बहनोई मेरापुर थाने के गांव हमीरखेड़ा निवासी स्व. छोटे सिंह की पुत्री की शादी में शामिल होने गया था। वहां से शाम को लौटा और धीरेंद्र के ट्यूबवेल पर चला गया। वहां शराब पीकर लेट गया।
खेत पर कुछ लोगों ने उन्हें उल्टी करते देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव घर ले गए। सूचना मिलते ही हल्का दरोगा भभूति प्रसाद गांव पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। धीरेंद्र ने बताया कि उसके ट्यूबवेल पर सांप हैं। इससे मामा कस्बे से फीरेटेक्स दवाई लाए और शराब की बोतल में भरकर रख ली थी। रात में किसी वक्त उन्होंने नशे में वही दवा पी ली।