फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dowry harassment case on the orders of Women's Commission

Farrukhabad News: महिला आयोग के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Thu, 01 Feb 2024 03:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case on the orders of Women's Commission
कंपिल। महिला आयोग के आदेश पर पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने एक लाख रुपये नकद व सोने की जंजीर मांगकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चांदपुर कच्छ निवासी नीतू ने महिला आयोग के आदेश पर एटा थाना जलेसर गांव पुनहेरा निवासी रोहित उर्फ भूरे, उर्मिला देवी, नीशू, चेतना, सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि 18 जून 2020 को उसकी रोहित उर्फ भूरे से शादी हुई थी।
विज्ञापन

विवाह में पांच लाख रुपये का दान-दहेज दिया गया था। शादी के दो वर्ष बाद ही ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये व सोने की चेन की मांग कर मारपीट करने लगे। परिजनों को जानकारी हुई, लेकिन उन्होंने दहेज देने में असमर्थता जाहिर की। पति दूसरी शादी करने की धमकी देने लगे। इन लोगों ने मारपीट कर तलाक के पेपर पर हस्ताक्षर करवाने का प्रयास किया। विरोध पर मारपीट कर घर से निकाल दिया था। थाने व एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed