फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Doli morning woke up in the evening came the bier

सुबह डोली उठी, शाम को आई अर्थी

Thu, 18 Feb 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 18 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Doli morning woke up in the evening came the bier

फर्रुखाबाद। घर की लाडली बेटी भावना ने पति के साथ सात फेरे लिए, फिर शादी के जोड़े में लिपटी और आंखों में सात रंग के सपने लिए पिया संग विदा हो गई। घरवाले मंगल कामनाओं के साथ उसकी यादों में खोए थे कि दुलारी बिटिया अर्थी पर लौट आई। उसकी सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। यह दर्दनाक हादसा मऊदरवाजा क्षेत्र के पचपुखरा गांव का है। घटना के बाद से जैसे पूरे गांव में गम की बयार बह रही है। घरवालों का रोना-बिलखना देख हर किसी का कलेजा मुंह को आ रहा है।

विज्ञापन


पचपुखरा निवासी किशनपाल शाक्य की बेटी भावना की बारात 16 फरवरी को जिला कासगंज थाना पटियाली के गांव जैधरपुर से आई थी। भावना ने यशवीर सिंह के साथ बुधवार को फेरे लिए। 17 फरवरी को विदाई हुई। जिस कार पर भावना थी, उसी में दूल्हा यशवीर, दूल्हे के बड़े भाई राजकुमार, भाभी नीलम, भतीजा बाबू के अलावा भावना का भाई संदीप भी था। दूल्हे का बहनोई ब्रजेश सिंह कार चला रहा था। पटियाली-अलीगंज मार्ग पर गांव मझौला के पास ईंटों से भरे तांगे से बचने के प्रयास में कार पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अलीगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने भावना को मृत घोषित कर दिया। दरियायगंज पुलिस ने पंचनामे के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हाथों में मेहंदी रचाए भावना का शव गांव पहुंचा तो हर तरफ चीखपुकार मच गई। आसपास गांव के लोग भी इस दर्दनाक हादसे की खबर पर शोक संवेदना जताने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed