{"_id":"65a98e19c1ce8bcb5d0a5c36","slug":"documents-missing-clarification-sought-from-dpro-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-7436-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पत्रावली गायब, डीपीआरओ से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पत्रावली गायब, डीपीआरओ से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कमालगंज ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुदागंज में विकास कार्यों की जांच पत्रावली गायब कर दी गई। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। डीपीआरओ ने लिपिक व पत्रवाहक को पत्रावली न मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
ग्राम पंचायत खुदागंज में विकास कार्यों में घपले की शिकायत पर पूर्व में जांच की गई थी। इसमें लाखों रुपये के गोलमाल की पुष्टि हुई थी। कमेटी ने कार्रवाई के लिए जांच पत्रावली डीपीआरओ को सौंपी। डीपीआरओ कार्यालय से पत्रावली गायब हो जाने से कई माह बाद भी कार्रवाई लटकी है।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने डीपीआरओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान व सचिव को लाभ देने के प्रयास के चलते पत्रावली गायब की गई है। यदि पत्रावली नहीं मिलती है तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर बताएं।
विज्ञापन
डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि कार्यालय में खुदागंज की जांच पत्रावली नहीं मिल रही है। इस संबंध में लिपिक इशरत व पत्रवाहक को नोटिस दिया गया है। पत्रावली उपलब्ध न कराने पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी को आख्या उपलब्ध कराई जाएगी।