फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Doctors were not found in the OPD, patients were lost

Farrukhabad News: ओपीडी में नहीं मिले डॉक्टर, भटके मरीज

Sat, 20 Sep 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 20 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Doctors were not found in the OPD, patients were lost
फोटो-19, लोहिया अस्पताल के ओपीडी में आर्थो सर्जन के इंतजार में बैठे मरीज।संवाद
फर्रुखाबाद। बदलते मौसम में तेजी से बीमारियां जोर पकड़ रही हैं। ऐसे में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को डॉक्टर न मिलने से मायूसी हाथ लग रही है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में शुक्रवार को एक सर्जन अवकाश पर और दूसरे ओटी में होने से मरीजों को दिक्कत हुई। इसी तरह आर्थो सर्जन के इंतजार में मरीज घंटों जमीन पर बैठे रहे।


लोहिया अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइनें लगी थी। यहां आर्थो सर्जन डॉ. रिषिकांत वर्मा अवकाश पर बताए गए, जबकि दूसरे आर्थो सर्जन डॉ. नीरज वर्मा कुछ मरीज देखने के बाद साढ़े 11 बजे राउंड पर जाने की बात कहकर चले गए। मरीज फर्श पर बैठकर घंटों इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

सर्जन डॉ. रोहित तिवारी अवकाश पर और डॉ. अमरनाथ ओटी में जाने की वजह से कुछ देर ही ओपीडी में मरीजों को देख सके। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सक्सेना एनआरसी यूनिट में चले गए, जबकि डॉ. प्रवीन कुमार ब्लड बैंक में काम निपटाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा ओपीडी में दूरदराज से आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि कुछ ही दिनों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर देंगे। मरीजों को दिक्कत नहीं होगी।

बिजली गुल, जनरेटर खराब, एक्सरे रूम से लौटे 70 मरीज
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में बिजली की बड़ी समस्या रही। इस दौरान जेनरेटर भी नहीं चलाया गया। एक्सरे टेक्नीशियन विजय शंकर तिवारी ने जब इलेक्ट्रीशियन को फोन कर जेनरेटर चलाने को कहा तो उन्होंने अनसुना कर दिया।

करीब डेढ़ घंटे बाद पता चला कि जेनरेटर खराब है। हर रोज औसतन 120 मरीजों के एक्सरे होते हैं, मगर शुक्रवार को मात्र 50 मरीजों के ही हो सके। ऐसे में 70 मरीजों को बिना एक्सरे कराए ही लौटना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed