{"_id":"60bba5598ebc3e7fd658f771","slug":"doctor-s-son-was-beaten-up-by-bullies-his-head-was-torn-farrukhabad-news-knp632393846","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर के पुत्र पर जानलेवा हमला, सिर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर के पुत्र पर जानलेवा हमला, सिर फटा
विज्ञापन
डॉक्टर के पुत्र को दबंगों ने पीटा, सिर फटा
फर्रुखाबाद। आवास विकास में दबंगों ने डॉक्टर के पुत्र को तमंचे की बट से बुरी तरह पीटा। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित ने 80 हजार रुपये का फोन व चेन लूट का भी आरोप लगाते हुए सभासद के पुत्र व अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया है।
डॉ. डीपी सिंह जिला प्रयागराज के किसी अस्पताल में तैनात हैं। उनका परिवार आवास विकास में रहता है। रात करीब आठ बजे पुत्र हर्ष सिंह(22) घर से खाना खाने के बाद टहलने निकला। एलआईसी दफ्तर के पास उसे कुछ दबंगों ने घेर लिया और पुरानी रंजिश में और डंडों, बेल्टों तथा तमंचे की बट से पीट दिया।
चीख पुकार सुन आसपास के लोग आए तो दबंग भाग गए। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल भेजा है। चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि लूट की बात सही नहीं है। इस मामले में सभासद राकेश गंगवार के पुत्र हेमंत और सूरज समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
राशन की कालाबाजारी में कोटेदार पर मुकदमा
फर्रुखाबाद। राशन की कालाबाजारी के मामले में पूर्ति निरीक्षक ने शनिवार को कोटेदार के खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में दुकान का अनुबंध निरस्त होने के बाद कोटेदार द्वारा राशन बेचने की पुष्टि हुई।
क्षेत्र के गांव पिपरगांव में कोटेदार शिवशंकर पर राशन वितरण में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए गांव के ही संतोष कुमार ने डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने एसडीएम सदर अनिल कुमार को जांच सौंपी थी।
अनियमितता मिलने पर 21 मार्च 2020 को कोटा निलंबित हुआ था तथा संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर 16 जुलाई 2020 को अनुबंध निरस्त कर दिया गया था। आरोप है कि आदेश के बाद भी दुकान का राशन दूसरे कोटेदार को हस्तांतरित नहीं किया गया। शिकायत पर एसडीएम सदर ने दोबारा जांच की तो 20.27 क्विंटल गेहूं व 13.93 क्विंटल चावल की कालाबाजारी की पुष्टि हुई।