फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Doctor on rounds, OPD patients wait for hours

Farrukhabad News: डॉक्टर राउंड पर, ओपीडी मरीज करते घंटों इंतजार

Wed, 20 Mar 2024 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Doctor on rounds, OPD patients wait for hours
फर्रुखाबाद। डॉक्टरों का वार्डों में भर्ती मरीजों को देखने के लिए राउंड लेना ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए भारी पड़ रहा है। कई-कई घंटे इंतजार के बाद थक कर महिला और बुजुर्ग लाइन लगाकर जमीन पर बैठने को मजबूर हैं। मंगलवार सुबह ढाई घंटे देरी से डॉक्टर के बैठने पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक का है। गर्मी का मौसम शुरू होने के चलते सुबह आठ बजे से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो जाता है, मगर डॉक्टर नहीं आते। डॉक्टर नौ बजे के आसपास पहुंचते और वार्डों में भर्ती मरीजों को देखने के लिए चले जाते। लिहाजा मरीज पर्चा बनवाने के बाद लाइन में लग जाते।
विज्ञापन

मंगलवार को चेस्ट फिजीशियन डॉ. ध्रुवराज सिंह और आर्थो सर्जन डॉ. नीरज वर्मा के कमरों के बाहर सुबह से ही मरीजों की लाइन लग गई। सुबह करीब सवा 10 बजे तक दोनों डॉक्टरों के पास सौ से अधिक मरीज खड़े थे। दो-ढाई घंटे से परेशान महिला व बुजुर्ग मरीज लाइन में ही जमीन पर बैठ गए। साढ़े 10 बजे आर्थो सर्जन और करीब पौने 11 बजे चेस्ट फिजीशियन के पहुंचने पर मरीजों में पहले दिखाने को लेकर धक्का मुक्की हो गई। अफरातफरी जैसा माहौल रहा। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि भर्ती मरीजों के लिए राउंड लगाने में समय लगती है। इसीलिए दिक्कत होती है। मरीजों को चाहिए कि डॉक्टर प्रवीन कुमार व डॉ. मनोज पांडेय को दिखाएं। उनके पास कम भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed