फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Doctor arrived late, hearing it was half day, patients started pushing him.

Farrukhabad News: लेटलतीफ पहुंचे डॉक्टर, हाफ-डे सुन मरीजों ने की धक्का-मुक्की

Thu, 18 Jul 2024 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Doctor arrived late, hearing it was half day, patients started pushing him.
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टरों का देरी से बैठना बड़ी समस्या है। बुधवार को आर्थो सर्जन ढाई घंटे देरी से अपने कमरे में पहुंचे। इस दौरान मरीज फर्श पर ही बैठने को मजबूर हो गए। डॉक्टर के पहुंचने पर लोगों को पता चला कि आधे दिन की ओपीडी है, तो पहले दिखाने को लेकर धक्का-मुक्की होने लगी। गार्ड ने जब अंदर घुसने से रोका, तो उसके साथ अभद्रता करने लगे। परेशान काफी मरीज बिना दिखाए ही लौट गए।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल की ओपीडी सामान्य दिनों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलती है। बुधवार को मुहर्रम की छुट्टी की वजह से ओपीडी 12 बजे तक चलनी थी। यह जानकारी मरीजों को न होने से ओपीडी में खासी भीड़ रही। सुबह आठ बजे से आर्थो सर्जन डॉ. नीरज वर्मा के कमरे के बाहर मरीजों की लाइन लग गई। मगर वह नहीं पहुंचे। थक-हार कर मरीज फर्श पर बैठ गए।
विज्ञापन

साढ़े 10 बजे जब डॉक्टर पहुंचे, तो पहले दिखाने को लेकर लोग धक्का-मुक्की करने लगे। मरीजों को पता चला कि ओपीडी में कुछ देर ही मरीज देखे जाएंगे। इसके बाद स्थिति और खराब हो गई। कमरे में जबरन मरीज घुसने लगे। गार्ड को बुलाकर मरीजों को बाहर निकाला गया। इस दौरान कई मरीजों ने गार्ड से भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। काफी देर तक विवाद होता रहा। आखिरकार कई मरीज बिना दिखाए ही लौटने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या अधिक है। लिहाजा मरीजों को देखना पड़ता है। वहां अधिक समय लग जाता है। इसी वजह से दिक्कत होती है। ओपीडी में जितने मरीज होते हैं, उन्हें दवाएं हर हाल में मिलती हैं।

---------
लैब टेक्नीशियन ने ही सही कर ली बायोकेमेस्ट्री मशीन
फर्रुखाबाद। लोहिया पुरुष अस्पताल की लैब की ऑटोमेटिक बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर मशीन में मंगलवार को आई तकनीकी खराबी को लैब टेक्नीशियन ने ही सही कर लिया। मशीन में ब्लड के थक्के जम गए थे। मोटर जाम होने से मशीन ने काम करना बंद कर दिया था। बुधवार सुबह दिक्कतों को दूर कर मशीन से जांचें शुरू कर दी गईं। इससे मरीजों को राहत मिली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed