फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM's DP posted on WhatsApp, demand for money from PD

Farrukhabad News: व्हाट्सएप पर डीएम की डीपी लगा पीडी से मांगे रुपये

Fri, 27 Sep 2024 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
DM's DP posted on WhatsApp, demand for money from PD
फर्रुखाबाद। साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर डीएम की फोटो लगाकर परियोजना निदेशक से रुपये की मांग की। पीडी (परियोजना निदेशक)ने जानकारी करने के बाद डीएम के निर्देश पर साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के परियोजना निदेशक कपिल कुमार के मोबाइल पर बुधवार दोपहर 11:30 बजे व्हाट्सएप मैसेज आया। डीपी में जिलाधिकारी का फोटो लगा था। मैसेज करने वाले ने पहले परियोजना निदेशक के कार्य प्रगति के बारे में जानकारी ली। वह जिलाधिकारी समझकर जवाब देते रहे। कुछ देर बार उसने खुद को मीटिंग में होने की बात कहकर रुपये की मांग की। आशंका होने पर परियोजना निदेशक ने जिलाधिकारी के स्टेनो को फोन पर जानकारी देकर डीएम से मुलाकात कराने की बात कही और मैसेज का स्क्रीनशार्ट भी भेज दिया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस पर परियोजना निदेशक कपिल कुमार ने साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि परियोजना निदेशक से रुपये की मांग की गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर ठगी का प्रयास करने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed