{"_id":"5fba5a718ebc3eefbc77fa77","slug":"dm-worshiped-cows-after-offering-fire-farrukhabad-news-knp595550622","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने गोशाला में हवन कर गायों का किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने गोशाला में हवन कर गायों का किया पूजन
विज्ञापन
बसेली गोशाला में गाय की पूजा करते डीएम।
- फोटो : FARRUKHABAD
डीएम ने हवन कर गायों का किया पूजन
फर्रुखाबाद। गोपाष्टमी पर्व पर रविवार को जिलाधिकारी ने गोशाला में हवन में आहुतियां डालने के बाद गोपूजन किया। गायों को गुड़-चना, जलेबी, फल व हरे चारे का भोजन कराया। इसके साथ जिले की सभी 24 गोशालाओं में नोडल अधिकारियों ने गायों का पूजन किया।
जनपद में संचालित सभी 24 गोशालाओं में करीब चार हजार गोवंश संरक्षित हैं। रविवार को सभी आश्रय स्थलों में कार्यक्रम आयोजित कर गायों का पूजन किया गया। बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के गांव बसेली स्थित गोशाला में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने नोडल अधिकारी तहसीलदार सदर राजू कुमार व अन्य अधिकारी, प्रधान आदि के साथ हवन-पूजन किया।
इसके बाद डीएम ने अपने हाथों से गोवंश को गुड़, चना, चूनी-चोकर, रोटी, जलेबी, केला व हरे चारा खिलाया। गोशाला में व्यवस्था ठीक मिलने पर डीएम ने कहा कि गाय पशु नहीं बल्कि आस्था का केंद्र है। इसकी रक्षा के लिए जागरूक होकर संकल्पित होना पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों से प्रतिदिन एक रोटी गाय के लिए दान करने की अपील की।
विज्ञापन
वहीं महिलाओं ने ढोलक की थाप पर भजन गाकर गोपूजन किया। जिलाधिकारी ने इस दौरान गरीबों को कंबल बांटे। उन्होंने गोशाला के निकट स्थित तालाब में मछली पालन कराने के निर्देश दिए।
नगरपालिका की कटरी धर्मपुर स्थित गोशाला में सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व ईओ रविंद्र कुमार ने गोपूजन किया। मोहम्मदाबाद के गांव मौधा स्थित गोशाला में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.राजकिशोर सिंह, कमालगंज के गांव भरतामऊ स्थित गोशाला में जिला आलू विकास एवं शाकभाजी अधिकारी आरएन वर्मा के अलावा अन्य गोशालाओं में नोडल अधिकारियों ने पूजन कर गायों को चारा खिलाया।
भगवती गोशाला में हवन, श्रद्धालुओं ने गायों को दिया चारा
कायमगंज। गोपोष्टमी पर गो आश्रय स्थलों पर श्रद्धालुओं ने विधि विधान से गाय और बछड़ों का पूजन किया। हवन भी किया गया। अधिकारियों ने गाय के लिए प्रतिदिन दान करने के लिए स्थानीय लोगों को प्रेरित किया।
रविवार को गो आश्रय स्थलों पर गोपाष्टमी धूमधाम से मनाई गई। नगर की भगवती गोशाला में योगी श्रदानंद ने हवन किया।। यहां 170 गोवंश हैं। इन सभी को स्नान कराया गया। श्रद्धालु यहां पहुंचे और गोवंशों का पूजन कर उन्हें आटा, चारा खिला कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भगवती गोशाला कमेटी के महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि गाय का गोबर व मूत्र आयुर्वेद में रामबाण दवाएं हैं।
गाय के दूध, दही व घी से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। कंडों के रूप में अक्षय ऊर्जा, बैलों से जुताई, गोबर व गोमूत्र से उत्कृष्ट खाद व जीवामृत बनता है। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ती है। कंपिल क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर में एसडीएम सुनील कुमार, विधायक अमर सिंह खटिक, राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल, प्रधानों ने गाय व बछड़ों को तिलक लगाकर पूजन किया।
इस मौके पर मिथलेश अग्रवाल ने गोशाला में बिजली का कनेक्शन कराने व 11 बोरी दाना देने की बात कहीं। ग्रामीण जयवीर ने गन्ने की पत्तियों का हरा चारा और सर्दी से गायों को बचाने के लिए बोरे दिए। कुलदीप भारद्वाज, प्रदीप सक्सेना, नरेश पालीवाल, सुधीर गुप्ता, श्याम कौशल, दिलीप कौशल आदि मौजूद रहे।