फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM suspended accountant, lawmen

Farrukhabad News: डीएम ने लेखपाल, कानूनगो को किया निलंबित

Tue, 23 Jul 2024 02:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
DM suspended accountant, lawmen
कायमगंज। वरासत दर्ज कराने को लेकर ढाई माह से टरकाने का मामला सामने डीएम के सामने आया। शिकायत सुनकर डीएम ने लेखपाल, कानूनगो को दो घंटे में जवाब देने के लिए कहा। संतोषजनक जवाब ने मिलने पर डीएम ने एसडीएम को गिर्द कायमगंज के लेखपाल निखिल मिश्रा व कानूनगो जगदीप सिंह को निलंबित कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील सभागार में डीएम डाॅ. वीके सिंह, एसपी आलोक प्रियदर्शी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। डीएम सख्त तेवर में नजर आए। गांव कुबेरपुर निवासी अमान खां ने शिकायत देते हुए कहा कि साहब उनकी मां अजीजा बेगम के नाम कृषि आराजी की जमीन है। जून 2018 में उनकी मृत्यु हो चुकी है। इस भूमि की वरासत दर्ज कराने के लिए ढाई माह पूर्व उन्होंने आवेदन किया था।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल ने मौका देखकर अपनी आख्या लगा दी। कानूनगो ने सेवा शुल्क न देने पर उसे निरस्त कर दिया। तब से लेखपाल कानूनगो उन्हें तहसील के चक्कर लगवा रहे हैं। उनकी वरासत दर्ज नहीं की गई। डीएम ने लेखपाल, कानूनगो को तलब कर जवाब मांगा। स्पष्ट जवाब न मिलने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें लटकाने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि किसी भी शिकायत का निस्तारण स्पष्ट रिपोर्ट के साथ होना चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षमा योग्य नहीं होगी। गांव खेतलपुर सौरिया निवासी हरकिशन सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों से वे पांच साल से गुजारिश कर रहे हैं। उनके गांव में 10 घरों में बिजली कनेक्शन नहीं है। गांव बिलसड़ी निवासी जयनारायन मिश्रा ने कहा कि क्षेत्रीय लेखपाल ने गलत वरासत दर्ज कर दी, उसे निरस्त किया जाए।
गांव कलाखेल निवासी काशिव खां ने कहा कि गांव में एक चकरोड जो उनके व अन्य किसानों के खेतों तक निकला है। अन्य किसानों ने उसे जोतकर अपने-अपने खेत में मिला लिया है। इस दौरान 188 शिकायतें आईं। इसमें 14 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सीडीओ अरविंद कुमार मिश्रा, सीएमओ अवनींद्र कुमार, एक्सईएन बिजली सुनील कुमार, एसडीएम रवींद्र कुमार, सीओ जय सिंह परिहार, तहसीलदार विक्रम सिंह, इंस्पेक्टर रामअवतार आदि मौजूद रहे।




शिविर लगाकर बिजली की समस्या निपटाएं-डीएम

कायमगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली की सर्वाधिक शिकायतें आने पर डीएम डॉ. वीके सिंह ने अधिशासी अभियंता सुनील कुमार से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 15 दिन के अंतराल में कंपिल, कायमगंज, शमसाबाद, नवाबगंज सभी ब्लाॅकों में एक दिन शिविर लगाकर लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं का निस्तारण करें। जिस क्षेत्र में शिविर लगाया जाए, उस क्षेत्र के लोगों को पहले से ही सूचित कर दें। सारी समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें आख्या भेजें। बिजली विभाग की 16, राजस्व की 65, पुलिस विभाग की 55, विकास विभाग की 17, चिकित्सा विभाग की तीन, नगरपालिका स्तर की 12 अन्य विभागों से संबंधित 20 शिकायतें आईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed