फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM regains power by warning principal

Farrukhabad News: डीएम ने प्रधान को चेतावनी देकर अधिकार लाैटाए

Thu, 09 Apr 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
DM regains power by warning principal
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाऊपुर खुर्द के प्रधान के अधिकार जिलाधिकारी ने चेतावनी देकर बहाल कर दिया। प्रधान ने अपने शिक्षामित्र भाई के खाते में एक लाख 88 हजार रुपये ग्राम पंचायत खाते से ट्रांसफर किए थे। यह धनराशि प्रधान व सचिव ने ग्राम पंचायत के खाते में जमा कर दी है। ग्राम पंचायत भाऊपुर खुर्द के प्रधान प्रवेश कुमार की ओर से शिक्षामित्र भाई रोशन के खाते में एक लाख 88 हजार 991 रुपये भुगतान किया गया था। इसकी शिकायत पर जिलाधिकारी ने कमेटी गठित कर जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए। जिलाधिकारी ने वित्तीय अनियमितता के मामले में प्रधान के अधिकार सीज कर साक्ष्यों के साथ स्पष्टीकरण तलब किया था। प्रधान प्रवेश कुमार ने जवाब में शासनादेश की जानकारी न होने का हवाला देकर मजदूरी का भुगतान भाई के खाते में ट्रांसफर कर श्रमिकों को नकद वितरण करने की सफाई दी। जिलाधिकारी के आदेश पर प्रधान व सचिव ने आधी-आधी धनराशि ग्राम पंचायत के खाते में जमा कर दी। इस पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने प्रधान प्रवेश कुमार को चेतावनी देते हुए वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed