{"_id":"5fb9380c8ebc3e1a2257287a","slug":"dm-inspected-the-liquor-store-and-got-the-sample-filled-farrukhabad-news-knp5954561115","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की कई दुकानों पर मिली गड़बड़ी, नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की कई दुकानों पर मिली गड़बड़ी, नमूने लिए
विज्ञापन
धीरपुर चौराहे पर शराब की दुकान पर आबकारी अधिकारी से बात करते डीएम व एसपी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। प्रयागराज में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत के बाद शासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल मिश्र के साथ मोहम्मदाबाद के धीरपुर चौराहा मैनपुरी सीमा पर स्थित देशी शराब की दुकान का निरीक्षण किया।
उन्होंने मौके पर आबकारी अधिकारी को नमूना भरवाने के निर्देश दिए। दुकान के आसपास गंदगी पर नाराजगी जताई। शराब विक्रेताओं को दुकान के बाहर कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए।
एसडीएम सदर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस, आबकारी विभाग की टीम के साथ आईटीआई स्थित देसी शराब ठेके पर नमूना लिया। एसडीएम ने बताया कि देसी शराब ठेकों की जांच का क्रम चलता रहेगा।
विज्ञापन
कायमगंज। शनिवार को एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र की देसी व विदेशी शराब की दुकानों पर आबकारी टीम ने निरीक्षण किया। इसमें कहीं गंदगी तो कहीं स्टाक रजिस्टर गायब मिला। टीम ने देसी शराब की दुकानों से नमूने भरे। साथ ही बिना मास्क लगाए ग्राहकों को शराब न देने की हिदायत दी।
प्रयागराज के फूलपुर तहसील के अमिलिया गांव में सरकारी ठेके से खरीदी गई शराब पीकर पांच लोगों की मौत होने के बाद स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। एसडीएम सुनील कुमार व सीओ राजवीर सिंह गौर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक शरद कुमार ने कंपिल क्षेत्र के गांव जिनौल की देसी शराब की जांच है। यहां स्टाक रजिस्टर नहीं मिला।
सिवारा खास की देसी शराब की दुकान पर रजिस्टर तो मिला, लेकिन अपूर्ण था। विदेशी शराब की दुकान पर रजिस्टर नहीं मिला। कायमगंज ट्रांसपोर्ट चौराहे पर देसी व विदेशी दोनों दुकानों पर गंदगी मिली। याहियापुर देसी शराब की दुकान में भी जांच की। टीम ने देसी शराब की सभी दुकानों से जांच के लिए नमूने लिए।
आबकारी निरीक्षक शरद कुमार ने बताया कि जिन दुकानों पर रजिस्टर अपूर्ण व गायब मिला है। उन दुकानों के ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाएगा।