{"_id":"5decf3218ebc3e1bd0435eab","slug":"dm-inspected-ganga-cleanliness-by-bo-farrukhabad-news-knp5308093161","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्वच्छता को डीएम ने किया नाव से निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्वच्छता को डीएम ने किया नाव से निरीक्षण
विज्ञापन
पांचालघाट नाव पर बैठकर निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : FARRUKHABAD
अगले माह रामगरिया मेला शुरू होने से पहले जिलाधिकारी ने व्यवस्था चौक-चौबंद करने को खुद ही कमान संभाल ली है। रविवार को उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था का करीब दो किमी तक नाव से निरीक्षण किया। धीमरपुरा नाला सीधे गंगा में गिरते देख उन्होंने संज्ञान लिया और इसके निस्तारण को बैठक करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अनिल कुमार, डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी व ईओ नगरपालिका रश्मि भारती के साथ पांचाल घाट का जायजा लिया। डीएम ने पहले पुल से श्मशान घाट तक पैदल सफाई व्यवस्था देखी। घाट पर अधजली लकड़ी पड़ी देख सफाई कर्मियों से नाराजगी जताई।
कहा कि शवों के अपशिष्ट यदि गंगा में बहाए गए तो घाट पर शव जलाने पर रोक लगा दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने नाव से धीमरपुरा तक गंगा सफाई का जायजा लिया। डीपीआरओ व ग्राम प्रधान को सफाई कार्य जारी रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि 10 जनवरी को मेला रामनगरिया के शुभारंभ से पहले घाटों पर सभी व्यवस्थाएं ठीक कर ली जाएं।
विज्ञापन
स्नान घाटों पर जंजीर लगवाने को कहा। बनवाई गई नालियों पर एक और जाली लगवाने के निर्देश दिए। इससे गंगा में गंदगी व पॉलिथीन न जा सके। श्मशान घाट के पास पार्किंग के लिए एसडीएम को जगह चिह्नित कराने के निर्देश दिए।
गंगा घाट के किनारे रहने वाले ग्रामीण गंदगी या कूड़ा गली में रखे कूड़ेदान में ही डालें, अन्यथा जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। पुरानी घटिया ठाकुरद्वारा व अमेठी कोहना घाट पर सफाई कराने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान जमील अहमद, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल आदि मौजूद रहे।