फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM furious after seeing the chaos in health fairs orders for action

Farrukhabad News: आरोग्य मेलों में अव्यवस्थाए देख डीएम भड़के, कार्रवाई के आदेश

Sun, 13 Aug 2023 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
DM furious after seeing the chaos in health fairs orders for action
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य मेलों में अव्यवस्थाएं देख जिलाधिकारी भड़क गए। उन्होंने अनुपस्थित डॉक्टर व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। अस्पतालों में सफाई कराने व प्रसव की संख्या बढ़ाने को कहा।

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पीएचसी पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। पीएचसी बिल्सड़ी व संकिसा बसंतपुर में कोई आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद नहीं मिलीं। पीएचसी संकिसा बसंतपुर में एलटी सुमित कुमार भी गायब था। दोनों पीएचसी पर अंदर से बाहर खड़ी घास व झाड़ियां देख नाराजगी जताते हुए सफाई कराने, प्रसव की संख्या बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ व डीपीओ को अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
----------------------
डॉक्टर गायब, फार्मासिस्ट ने देखे मरीज
शमसाबाद। क्षेत्र के फैजबाग पीएचसी में लगे आरोग्य मेले में डॉक्टर न होने से फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत ने मरीज देखकर दवा दी। एलटी लोकेंद्र कुमार ने मरीजों की जांच की। कुल 32 मरीजों को दवाई दी गई। जांच में मरीजों की शुगर बढ़ी निकली। कुआंखेड़ा पीएचसी में फार्मासिस्ट अखिलेश ने 72 मरीज देख कर दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम को लेटे मिले डॉक्टर
नवाबगंज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पीएचसी अचरिया बाकरपुर का निरीक्षण किया तो मौके पर कोई मरीज नहीं मिला। आयुष डॉ.श्याम किशोर मरीज की जगह लेटे मिले। डीएम के पूछने पर उन्होंने स्वास्थ्य ठीक न होने की बात कही। फार्मासिस्ट विनीत पांडेय ने डीएम को बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर न तो कोई एएनएम तैनात है और न ही डॉक्टर। इससे वह अकेले ही मरीज देखकर दवा देते हैं। डीएम ने गंदगी देख नाराजगी जताते हुए सफाई कराने, अस्पताल से मौरंग हटवाने के निर्देश दिए। जनपद के सभी पीएचसी पर कुल 1681 मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed