फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   dm

कम टीकाकरण पर डीएम ने लगाई फटकार

Thu, 03 Jun 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
dm
फर्रुखाबाद। गुरुवार को मोहम्मदाबाद सीएचसी व गांव नगला बाग में टीकाकरण किया गया। निरीक्षण पर पहुंचे डीएम को लक्ष्य के सापेक्ष पांच फीसदी भी टीकाकरण नहीं मिला। इस पर उन्होंने डॉक्टर, लेेखपाल व पंचायत सचिव को फटकार लगाई।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए लोगों को सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। जिले में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग वाले टीका लगवाने के लिए उत्साहित हैं लेकिन 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग टीका लगवाने में पीछे हैं। डीएम मानवेंद्र सिंह टीकाकरण का निरीक्षण करने सीएचसी मोहम्मदाबाद पहुंचे। वहां 150 लक्ष्य के सापेक्ष मात्र चार लोगों के ही टीके लगाए गए थे। इस पर उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी से नाराजगी जताई और ईओ नगर पंचायत से तत्काल संपर्क कर लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम गांव नगला बाग स्थित प्राइमरी पाठशाला के टीकाकरण केंद्र पहुंचे। वहां 50 के सापेक्ष मात्र पांच लोगों को टीका लगा था। गांव में 45 वर्ष से अधिक आयु के 380 लोग हैं। इस पर डीएम ने मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत सचिव व लेखपाल की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने गांव में शत प्रतिशत टीकाकरण न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम ने कहा कि घर-घर जाकर लोगों को बुलाकर टीकाकरण कराएं। ग्राम प्रधान को निगरानी समिति के माध्यम से लोगों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से भी टीकाकरण में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed