फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM did not write the Hindi word student

डीएम के सामने हिंदी शब्द भी नहीं लिख पाई छात्रा

Fri, 08 Apr 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 08 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
DM did not write the Hindi word student
सादिकपुर में निरीक्षण करते डीएम अनुराग पटेल। - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के पशु चिकित्सालयों में छापेमारी की। अफसरों ने अस्पतालों के बंद होने और निरीक्षण में मिली अनियमितताओं की डीएम को रिपोर्ट भेजी है। डीएम ने खुद शमसाबाद के पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर शैक्षिक  गुणवत्ता जांची। वहां छात्रा हिंदी शब्द भी नहीं लिख पाई।
विज्ञापन


डीएम ने शमसाबाद के प्राथमिक विद्यालय सादिकपुर का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। यहां पंजीकृत 80 बच्चों में से मात्र 20 बच्चे ही उपस्थित थे। डीएम ने कक्षा 5की छात्रा से ब्लेकबोर्ड पर हिंदी शब्द लिखने को कहा तो छात्रा हिंदी शब्द नहीं लिख पाई। एमडीएम के मेन्यू में रोटी सब्जी बच्चों को दिया जाना था लेकिन सब्जी चावल दिया गया। इस संबंध में शिक्षकों ने आटा न होने की बात कही। डीएम ने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों को चेतावनी दी। इसके बाद डीएम ने शुकरुल्लापुर के होमियोपैथिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


यहां अवधेश कुमार अनुपस्थित मिले। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कैलाशचंद्र उपस्थित थे। स्टाफ रजिस्टर व अलमारी की चाभी भी अवधेश कुमार अपने साथ ले गए थे। इसके बाद डीएम राजकीय पशु चिकित्सा केंद्र उलियापुर पहुंचे। केंद्र पर ताला पड़ा मिला। इस पर डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझना भी बंद मिला। इसके अलावा डीएम के आदेश पर नगर मजिस्ट्रेट ने कमालगंज के पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सालय बंद मिला। एडीएम मनोज कुमार सिंघल ने बढ़पुर और फतेहगढ़ पशु चिकित्सालय देखा यहां भी खामियां मिली। एसडीएम ने मोहम्मदाबाद, कायमगंज, अमृतपुर में भी छापेमारी अभियान चलाया। पशु चिकित्सालय बंद होने और अनियमितताएं मिलने पर अधिकारियों ने डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed