{"_id":"6446d8a095f4f4153e0b43f4","slug":"dm-becomes-district-scout-guide-president-farrukhabad-news-c-12-1-197551-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डीएम बने जिला स्काउट गाइड अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डीएम बने जिला स्काउट गाइड अध्यक्ष
Tue, 25 Apr 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रादेशिक मुख्य आयुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी को जिला प्रमुख बनाया गया। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त ने डीएम को संस्था का अध्यक्ष नामित होने का प्रमाण पत्र दिया। सोमवार को कानपुर मंडल की सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त प्रज्ञा सिंह स्थानीय पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी से भेंट करने पहुंची।
जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा ने डीएम को स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। प्रज्ञा सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ प्रभात कुमार के निर्देशन सभी जिलाधिकारी को भारत स्काउट और गाइड संस्था का अध्यक्ष नामित किया गया है। उन्होने डीएम को भी संस्था का अध्यक्ष नामित करने संबंधी पत्र सौंपा। इस अवसर पर जिला सचिव डॉ महेश राजपूत, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती चमन शुक्ला उपस्थित रहीं।