फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM arrives following a complaint about the blocking of a village access road.

Farrukhabad News: चकरोड बंद करने की शिकायत पर पहुंचीं डीएम

Sun, 04 Oct 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
DM arrives following a complaint about the blocking of a village access road.
मोहम्मदाबाद। ताजपुर रोड से नगला किसानन जाने वाले कच्चे चकरोड को बंद करने और बैनामा से अधिक जमीन घेरने की शिकायत की गई थी। इस पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों व पुलिस बल के साथ शनिवार शाम मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कोल्ड स्टोरेज की क्षमता, आलू के स्टॉक और किसानों को मिलने वाली अनुदान समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

अवंती बाईनगर (नगला किसानन) के सुरजीत, रामपाल सिंह, टीटू, सुरेंद्र, सर्वेश कुमार समेत करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने 25 सितंबर को डीएम से शिकायत की थी। इसमें चकरोड बंद करने, बैनामा से अधिक भूमि घेरने, अमानक तरीके से कोल्ड स्टोरेज संचालित करने और रास्ते पर पुलिया बनाए जाने के आरोप लगाए थे। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दो अक्तूबर को डीएम कार्यालय पहुंचकर धरना भी दिया था। इसके बाद डीएम शनिवार शाम एसडीएम, बीडीओ और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अरसानी निवासी किसान पंकज से कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू के पैकेटों की संख्या पूछी। किसान ने 958 पैकेट रखे होने की जानकारी दी। डीएम ने कोल्ड स्टोरेज मालिक पुत्र जय चंदेल को खतौनी में दर्ज भूमि स्वामी के नाम से ही आलू की पर्ची बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर भी देखा। क्षेत्रीय लेखपाल संजय सिंह ने बताया कि राजस्व नक्शे में चकरोड दर्ज नहीं है। पुलिया किसने बनवाई, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed