{"_id":"68e6b3699df6512078029996","slug":"dm-angry-after-finding-only-21-out-of-100-girl-students-in-kasturba-vidyalaya-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-131112-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कस्तूरबा विद्यालय में 100 में से 21 छात्राएं ही मिलने पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कस्तूरबा विद्यालय में 100 में से 21 छात्राएं ही मिलने पर डीएम नाराज
Thu, 09 Oct 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
कमालगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बीबीपुर में बुधवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। पंजीकृत 100 छात्राओं में केवल 21 छात्राएं ही उपस्थित मिलने पर वह नाराज हुए। उन्होंने मौजूद बीएसए को उपस्थिति बढ़वाने के निर्देश दिए।
कमालगंज-जहानगंज रोड पर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने रसोईघर का निरीक्षण किया। छात्राओं को खिलाने के लिए तैयार किए गए भोजन की गुणवत्ता देखी। राशन सामग्री की जांच की।
विद्यालय में सफाई की व्यवस्था बेहद खराब पाई गई। पंखों पर धूल जमी थी। जाला भी लगा पाया गया। बेड पर बिछी चादरें गंदी थीं। इन अव्यवस्थाओं पर नाराज जिलाधिकारी ने समूची व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी को नियमित रूप से भोजन गुणवत्ता की जांच कर छात्राओं को पौष्टिक भोजन देने को कहा। बिजली व्यवस्था ठीक कराने, विद्यालय में फॉगिंग कराने, परिसर की स्वच्छ रखने के निर्देश भी दिए। वार्डेन रश्मि ने कार्यालय में अभिलेख दिखाए।
प्राथमिक विद्यालय में टूटी मिली फर्श, सुना 14 का पहाड़ा
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मिर्जा नगला का भी निरीक्षण किया। कक्ष के बाहर फर्श टूटी व झूले के पास गड्ढे देख उन्होंने नाराजगी जताई। प्रधानाध्यापिका रुचि वर्मा को मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर पहुंचे।
इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अर्शेनाज ने बताया कि 206 छात्र पंजीकृत हैं। शिक्षामित्र अर्चना दीक्षित पहाड़ा पढ़ा रही थीं। डीएम ने एक छात्र से 14 का पहाड़ा सुना। आंगनबाड़ी केंद्र भी देखा। यहां एक कमरे में दो कक्षाओं के छात्रों को पढ़ता देख डीएम ने बंद पड़े कमरों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। (संवाद)