फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Diwan consumed poison when he was not on leave

अवकाश न मिलने से दुखी दीवान ने खाया जहर

Mon, 14 Oct 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Diwan consumed poison when he was not on leave
लोहिया में भर्ती दीवान का इलाज करते डाक्टर। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। यूपी-100 पुलिस में तैनात दीवान ने अवकाश न मिलने से दुखी होकर रविवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मकान मालिक ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसने डाक्टर को बताया कि पत्नी अनीता को कैंसर है। इसके चलते ही उसे अवकाश की जरूरत थी पर अवकाश नहीं मिला रहा था।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के थाना व कस्बा भोगांव निवासी दीवान राधाकृष्ण यादव(50) यूपी-100 की बाइक पुलिस में राजेपुर थाना क्षेत्र में तैनात हैं। वह फतेहगढ़ के मोहल्ला पुलमंडी में टेंपो चालक नीरज कुमार के मकान में किराए पर रहते हैं। शाम को नीरज जब टेंपो लेकर घर पहुंचे तो राधाकृष्ण अपने कमरे में मुंह के बल लेटे थे। उन्हें उल्टियां हो रही थीं। नीरज ने पास जाकर देखा तो दीवान के हाथ भी काले थे। पूछने पर दीवान ने जहरीला पदार्थ खाने की बात कही। इससे घबराए नीरज ने दीवान के साथियों को सूचना देकर टेंपो से लोहिया अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने से देर शाम उन्हें सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। नीरज ने बताया कि राधाकृष्ण कई दिनों से अवकाश न मिलने की बात कह रहे थे। इससे वह काफी परेशान थे। शनिवार को राधाकृष्ण का बेटा भी आया था और पिता से बातचीत कर वापस चला गया। जानकारी पर दीवान की पत्नी अनीता भी लोहिया अस्पताल पहुंच गईं। इलाज कर रहे डाक्टर से दीवान ने अवकाश न मिलने से जहर खाने की बात कही।
विज्ञापन

दीवान राधाकृष्ण के जहर खाने की सूचना मिलते ही यूपी-100 के कार्यवाहक प्रभारी ओमपाल सिंह लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि राधाकृष्ण का 15 दिन का अवकाश स्वीकृत हो चुका है। उनकी 14 अक्तूबर को रवानगी थी। जबकि टीम प्रभारी उमाकांत ओझा साक्ष्य में बाहर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि यूपी-100 प्रभारी ने उन्हें जानकारी दी है कि दीवान राधाकृष्ण ने अवकाश के लिए शनिवार को प्रार्थना पत्र दिया था। उस पर अवकाश स्वीकृत है। उनकी 14 अक्तूबर को रवानगी है। फिर भी पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed