फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Divyang was abducted and hanged Kavadis saved

Farrukhabad News: दिव्यांग का अपहरण कर फंदे पर लटकाया, कावड़ियों ने बचाया

Mon, 07 Aug 2023 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Divyang was abducted and hanged Kavadis saved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फर्रुखाबाद। मोहल्ला सलावत खां निवासी धीर सिंह पाल का शनिवार सुबह सात बजे कार सवारों ने अपहरण कर लिया। दूसरे दिन रविवार रात लभगग 11 बजे बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मसेनी के पास एक पेड़ पर फंदे से लटका दिया। हाथ खुलते ही दिव्यांग ने पेड़ की डाल पकड़ कर चीख-पुकार मचाई।



वहां से गुजर रहे कांवड़ियों ने उसके पैर उठाकर बचाते हुए वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दिव्यांग को नीचे उतारा। उसने रंजिशन अपहरण और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पूछताछ में धीर सिंह पाल ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उनके दोनों हाथ बांधकर गले में फंदा लगाकर पेड़ पर लटका दिया। लोगों का शोर सुनकर हड़बड़ाहट में लटकाकर भाग गए।
विज्ञापन




उसने किसी तरह से हाथ निकालकर पेड़ की डाल पकड़कर चीख-पुकार शुरू कर दी। वहां से गुजर रहे कांवड़िये पहुंचे। एक युवक ने वीडियो बनाते हुए पैर उठाकर नीचे ईंटें लगा दीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे फंदे से नीचे उतारा। धीर सिंह ने बताया कि कई साल पहले कुछ लोगों ने उनके पुत्र पर जानलेवा हमला किया था। घटना से एक दिन पहले बयान दर्ज हुए थे। इसी रंजिश के चलते उनके साथ घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित की शिकायत पर कादरीगेट थाने के दरोगा जगदीश वर्मा पुलिस बल के साथ पीड़ित और आरोपी के घर जांच करने पहुंचे। कादरीगेट थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला फर्जी है। पहले हुए झगड़े के आरोपियों को फंसाने के लिए कहानी गढ़ी गई। फिलहाल जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed