{"_id":"6761b9b13229e483fa055c90","slug":"divisional-commissioner-reprimanded-after-seeing-water-not-reaching-rasulpur-and-leakage-in-chirpura-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-118702-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रसूलपुर में पानी न पहुंचने, चिरपुरा में लीकेज देख मंडलायुक्त ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रसूलपुर में पानी न पहुंचने, चिरपुरा में लीकेज देख मंडलायुक्त ने लगाई फटकार
Tue, 17 Dec 2024 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कमालगंज। मंडलायुक्त कानपुर ने मंगलवार को पेयजल योजना व सिंचाई विभाग के भवन निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव रसूलपुर में टंकी से पानी न पहुंचने, चिरपुरा में लीकेज व सड़क मरम्मत मानक विहीन देख जलनिगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता की फटकार लगाई।
मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने दोपहर में भूलनपुर चिरपुरा में पानी की टंकी का निरीक्षण किया। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अविनाश गुप्ता ने नक्शा दिखाकर बताया कि चिरपुरा, भूलनपुर व द्वारिकापुर मजरे में नलों से जलापूर्ति शुरू हो गई है। रसूलपुर का काम पूरा होना है।
अधूरा काम होने से मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए लाभार्थियों की संख्या पूछी। इस पर 1900 की आबादी के लाभान्वित होने की बात कही। उन्होंने चिरपुरा गांव पहुंचकर टोटियां देखीं। गांव के राधेश्याम के नल की टोटी के पास कोनिया से पानी की धार निकल रही थी। इस पर मंडलायुक्त ने फटकार लगाई।
विज्ञापन
ग्रामीण सतीशचंद्र ने भी पानी का प्रेशर ठीक न होने की शिकायत की। मंडलायुक्त ने रसूलपुर का काम पूरा कर जल आपूर्ति चालू करने, लीकेज बंद करने, गड्ढों को सही से भरने व गलियों की मरम्मत का काम तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। गांव की सत्यवती ने कहा उनके यहां पाइप में मौरंग भरी है, कहने के बावजूद कर्मचारियों ने पाइप साफ कर पानी चालू नहीं किया। डीएम डॉ. वीके सिंह, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, बीडीओ त्रिलोकचंद शर्मा मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -
ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि व एसई को चेतावनी
फर्रुखाबाद। मंडलायुक्त कानपुर मंडल अमित गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। मोहम्मदाबाद-नीबकरोरी मार्ग पर बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए एस्टीमेट की जानकारी ली। ईओ नगरपालिका व डीपीआरओ को किसी अस्पताल के आसपास मेडिकल वेस्ट मिलने पर कार्रवाई कर डीएम को अवगत कराने को कहा। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ने बताया कि निर्देशों के क्रम में तीसराम की मड़ैया मार्ग को चलने योग्य बना दिया गया है। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई द्वारा एसटीपी के आसपास की सड़क न बनने व मरम्मत न कराने पर अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि व अधीक्षण अभियंता को चेतावनी देकर सड़क बनवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह, सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र रहे। संवाद